कॉलेजों में दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन का आज अंतिम दिन

Edited By bhavita joshi,Updated: 26 Jun, 2019 11:24 AM

today the last day of online application for admission to colleges

शहर के विभिन्न कॉलेजों में दाखिला लेने के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तारीख 26 जून है।

चंडीगढ़(वैभव): शहर के विभिन्न कॉलेजों में दाखिला लेने के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तारीख 26 जून है। 4 जून से शुरू हुए ऑनलाइन आवेदन में इस बार रिकार्ड स्टूडैंट्स ने आवेदन किए हैं। इसकी वजह से शहर के कॉलेजों में भी दाखिले के लिए मारामारी का आलम उत्पन्न होने की पूरी संभावना बनी हुई है। अभी तक सरकारी कॉलेजों में दाखिला लेने के लिए सैंट्रेलाइज्ड (20 हजार) और नॉन सैंट्रेलाइज्ड (25 हजार) में करीब 45 हजार स्टूडैंट्स आवेदन कर चुके है। 

अंतिम दिन होने की वजह से बढ़ेगा आंकड़ा
सूत्रों के अनुसार बुधवार को ऑनलाइन आवेदन करने का अंतिम दिन है। ऐसे में उम्मीद लगाई जा रही है कि इन आंकड़ों में बढ़ौतरी हो सकती है। हर स्ट्रीम्स के लिए जिस तरह स्टूडैंट्स रुचि दिखा रहे हैं उसे देख कर एडमिशन और काऊंसलिंग का दौर देखना दिलचस्प होगा।

बी.ए. के लिए आए 12 हजार 408 आवेदन
बी.ए. में दाखिला लेने के लिए बड़ी संख्या में छात्रों द्वारा आवेदन किया है। हॉयर एजुकेशन विभाग के अनुसार शहर के केवल चार कॉलेजों में आए आवेदन की बात करे तो आंकड़ा 12 हजार 408 तक पहुंच चुका है। इसके अलावा प्राइवेट कॉलेजों में भी बी.ए. में दाखिले के लिए आवेदन आए हैं। अगर प्राइवेट कॉलेजों में बी.ए. में दाखिला लेने के लिए आए आवेदनों भी जोड़ दिया जाए तो यह आंकड़ा 15 हजार के पार पहुंचेगा।

बी.कॉम. के लिए 6448 आ चुके हैं आवेदन
बी.ए. के बाद छात्रों की दूसरी पसंद बी.कॉम. स्ट्रीम बनी हुई है। इस स्ट्रीम में दाखिले के लिए अभी तक 6448 छात्र ऑनलाइन आवेदन कर चुके हैं। इसका एक कारण यह है कि इस वर्ष सी.बी.एस.ई. द्वारा जारी किए गए 12वीं के रिजल्ट में कई छात्रों के कॉमर्स स्ट्रीम में 90 या फिर उससे अधिक प्रतिशत नंबर आए थे। जिसकी वजह से इस बार बी.कॉम. के लिए ज्यादा आवेदन आ रहे हैं। 

बी.बी.ए. और अन्य स्ट्रीम में छात्र रख रहे हैं दिलचस्पी
जहां एक ओर छात्रों में बी.ए. और बी.कॉम. को लेकर क्रेज दिख रहा है। वहीं दूसरी ओर बी.सी.ए., बी.एससी. और बी.बी.ए. स्ट्रीम में भी ज्यादा आवेदन किए हैं। हॉयर एजुकेशन की वैबसाइट पर आ रहे आवेदन के अनुसार अभी तक बी.सी.ए. में 2042 और बी.बी.ए. के लिए 3272 छात्रों ने आवेदन किया है। इसके अलावा बी.एससी.(मैडीकल) में 1564 और बी.एससी. (नॉन मैडीकल) के लिए 2364 आवेदन आ चुके हैं।

इन स्ट्रीम्स में आए इतने आवेदन
बी.कॉम.                             6448
बी.बी.ए.                             3272
बी.सी.ए.                             2042
बी.एससी.(नॉन मैडीकल)       2364
बी.एससी.(मैडीकल)                564

इन कॉलेजों में आए बी.ए. के लिए इतने आवेदन
पी.जी.जी.सी.जी-11           2763
पी.जी.जी.सी-11               5000
पी.जी.जी.सी-42              1833
पी.जी.जी.सी-46               2812

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!