इस साल चंडीगढ़ में लगेंगे 2.65 लाख पौधे

Edited By Priyanka rana,Updated: 26 Apr, 2019 10:56 AM

tree

शहर के ग्रीन कवर एरिया को बढ़ाने के लिए इस साल चंडीगढ़ प्रशासन ने पिछले वर्षों की तुलना में अधिक पौधे लगाने का फैसला लिया है।

चंडीगढ़(विजय) : शहर के ग्रीन कवर एरिया को बढ़ाने के लिए इस साल चंडीगढ़ प्रशासन ने पिछले वर्षों की तुलना में अधिक पौधे लगाने का फैसला लिया है। वर्ष 2018-19 के लिए प्रशासन की ओर से इन दिनों ग्रीनिंग चंडीगढ़ एक्शन प्लान पर काम किया जा रहा है। इस प्लान के तहत प्रशासन द्वारा आने वाले मानसून सीजन के दौरान 2.65 लाख पौधे शहर के विभिन्न एरिया में लगाने का फैसला लिया गया है। 

इसके लिए जल्द ही सभी संबंधित विभागों की जिम्मेदारियां तय कर दी जाएंगी। जिसमें फॉरेस्ट डिपार्टमैंट, नगर निगम के हॉर्टीकल्चर डिवीजन और प्रशासन के हॉर्टीकल्चर डिवीजन की मुख्य जिम्मेदारी होगी। इसके अतिरिक्त 1 लाख से अधिक पौधे फॉरेस्ट डिपार्टमैंट की ओर से मुफ्ट में बांटने का टारगेट फिक्स किया गया है। 

जबकि निगम और प्रशासन के हॉर्टिकल्चर डिवीजन द्वारा पौधे बेचे भी जाएंगे। इस प्लान के लिए इन दिनों सभी विभागों से डिटेल मांगी जा रही है। यह तय किया जाएगा कि किस विभाग को कितने पौधे इस मानसून सीजन लगाने के लिए दिए जाएंगे। पिछले मानसून में लगभग 2.43 लाख पौधे लगाए गए थे।

निगम ने 422 पेड़ गिराए तो लगाए 2215 पौधे :
नगर निगम ने पिछले लगभग एक साल में फॉरेस्ट डिपार्टमैंट से 422 सूखे और हरे पेड़ों को काटने की परमिशन मांगी थी। मौके पर निरीक्षण करने के बाद यह परमिशन दे भी दी गई लेकिन जब फिर से निगम ने कुछ और पेड़ों को काटने के लिए लैटर भेजा तो फॉरेस्ट डिपार्टमैंट ने पूछ लिया कि पहले यह आंकड़ा सामने रखा जाए कि जो पहले पेड़ काटे गए उनके बदले कितने और कहां पेड़ लगाए गए? 

ऐसे में निगम की ओर से बताया गया कि नगर निगम के अंतर्गत आने वाले एरिया में 422 पेड़ों के बदले 2215 पौधे लगाए गए हैं। नियम के अनुसार एक पेड़ अगर काटा जाता है तो उसके बदले पांच पौधे लगाने होते हैं।

देरी से जारी होगा प्लान :
पिछले साल चंडीगढ़ प्रशासन ने 24 अप्रैल को शहर का ग्रीनिंग एक्शन प्लान जारी कर दिया था। लेकिन इस साल यह प्लान देरी से रिलीज किया जाएगा। अधिकारियों का कहना है कि इस साल के प्लान में कुछ अतिरिक्त आंकड़े जुटाए जा रहे हैं। इसकी वजह से प्लान कंपाइल करने में देरी हो सकती है लेकिन टागरेट फिक्स किया गया है कि मानसून सीजन से पहले यह प्लान रिलीज कर दिया जाएगा। 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!