Year Ender 2019 : 2020 में स्मार्ट से पहले चंडीगढ़ पुलिस बनेगी साइबर सिक्योर

Edited By Priyanka rana,Updated: 30 Dec, 2019 02:52 PM

year ender 2019

स्मार्ट सिटी से पहले चंडीगढ़ पुलिस वर्ष 2020 में शहर को साइबर सिटी बनाने जा रही है। इसके लिए चंडीगढ़ पुलिस ने सारी तैयारी कर ली है।

चंडीगढ़(सुशील) : स्मार्ट सिटी से पहले चंडीगढ़ पुलिस वर्ष 2020 में शहर को साइबर सिटी बनाने जा रही है। इसके लिए चंडीगढ़ पुलिस ने सारी तैयारी कर ली है। 

वर्ष 2020 में चंडीगढ़ पुलिस लोगों की सुरक्षा और क्राइम फ्री सिटी के लिए पुलिस जवानों की भर्ती करेगी। वाहन चोरों, ओवर स्पीड वाहन चलाने और रेड लाइट जम्प करने वाले चालकों को पकडऩे के लिए पुलिस हर चौराहे और लाइट प्वाइंट पर हाईटेक कैमरे लगा रही है। इसके अलावा पुलिस विभाग अपने जवानों के रहने के लिए नए फ्लैट्स भी बनाएगा। 

बनेगा साइबर डायरैक्टोरेट :
साइबर क्राइम करने वाले आरोपियों को पकडऩे के लिए चंडीगढ़ पुलिस सैक्टर-17 में साइबर डायरैक्टोरेट बनाने जा रही है। इसके लिए पुलिस विभाग ने बिल्डिंग तैयार कर ली है। साइबर अपराधियों को पकडऩे के लिए आधुनिक मशीनें खरीदने के लिए पुलिस विभाग ने टैंडर जारी कर दिया है। 

साइबर डायरैक्टोरेट में चंडीगढ़ पुलिस के जवानों को ट्रेनिंग देने के बाद तैनात किया जाएगा। यहां पुलिस साइबर क्राइम की वारदातों पर स्टडी करेगी और वारदात करने वालों तक पहुंचेगी। 

1355 कांस्टेबलों की होगी भर्ती :
शहर को क्राइम फ्री बनाने के लिए पुलिस विभाग 1355 कांस्टेबलों की भर्ती कर सकता है। डी.जी.पी. ने 1355 पुलिसकर्मियों की भर्ती के लिए प्रोपोजल बनाकर चंडीगढ़ प्रशासन के गृह विभाग के जरिए मिनिस्ट्री आफ होम अफेयर्स को भेजा है। 

इस प्रोपोजल में कहा गया है कि ट्रैफिक व्यवस्था बेहतर करने के लिए 457 पुलिसकर्मी ट्रैफिक विंग में तैनात किए जाएंगे। मिनिस्ट्री ऑफ होम अफेयर्स से मंजूरी मिलने के बाद ही पुलिस विभाग नई भर्तियों का दौर शुरू करेगा। चंडीगढ़ पुलिस में कांस्टेबल से लेकर डी.एस.पी. तक करीब 7 हजार कर्मचारी हैं। 400 पुलिसकर्मी ट्रैफिक विंग में तैनात किए गए हैं। 

पुलिस जवानों को मिलेंगे फ्लैट्स :
50 साल पुरानी सैक्टर-20 स्थित पुलिस कालोनी में बने पुराने फ्लैट्स को तोड़कर  विभाग इनकी जगह नए फ्लैट्स बनवाएगा। इस कालोनी में 150 पुलिस कर्मियों के परिवार रहते हैं। इन फ्लैट्स की हालत बिल्कुल जर्जर हो चुकी है। इसके अलावा विभाग धनास में जवानों के लिए 1425 मकान बनाने जा रहा है। 

जवानों को मिलेगी हर सुविधा :
चंडीगढ़ पुलिस की आई.आर.बी. (इंडियन रिजर्व बटालियन) के जवान के लिए जवानों के लिए अकादमी, एम.टी. सैक्शन, हॉस्टल, क्लासरूम और फिटनैस के लिए ग्राऊंड बनाया जाएगा। सारंगपुर में आई.आर.बी. को मिली 30 एकड़ जमीन के आधे हिस्से में 150 फ्लैट्स बनाने का प्रस्ताव भेजा है। 

आई.आर.बी. जवानों को अपनी यूनिट छोड़कर बाहर जाने का आदेश नहीं है। उन्हें 24 घंटे यूनिट में ही रहना पड़ता है इसलिए आई.आर.बी. कमांडैंट ने यूनिट के अंदर ही मकान बनाने का प्रोपोजल रखा है। आई.आर.बी. में इस समय करीब 600 जवान तैनात हैं। इन फ्लैट्स में लिफ्ट की सुविधा भी होगी। 

लगेंगे हाईटेक कैमरे :
वाहन चोरों को पकडऩे और ट्रैफिक नियम तोडऩे वाले वाहन चालकों को पकडऩे के लिए ट्रैफिक जंक्शन पर 40 जगह पीटीजेड और ऑटोमैटिक नंबर प्लेट, रेड लाइट और ओवर स्पीड कैमरे लगाएगी। 

हाईटेक कैमरे लगने पर ट्रैफिक नियम तोडऩे पर कैमरे वाहन की ऑटोमैटिक नंबर प्लेट से गाड़ी मालिक  का रिकार्ड निकालकर उसके घर पर चालान भेज देगी। इसके लिए पुलिस सभी सी.सी.टी.वी. कैमरे पुलिस कंट्रोल से जुड़े होंगे। कैमरे लगने से वाहन चोर भी कैद हो जाएंगे।  

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!