नाबालिगा को भगा कर शादी करने वाला युवक गिरफ्तार

Edited By pooja verma,Updated: 21 Aug, 2018 01:26 PM

youth arrested for kidnapping minor and got married

पुलिस स्टेशन बलौंगी के अधीन आते गांव जुझार नगर की रहने वाली नाबालिग लड़की को बहला-फुसला कर भगाने वाले युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

मोहाली (कुलदीप): पुलिस स्टेशन बलौंगी के अधीन आते गांव जुझार नगर की रहने वाली नाबालिग लड़की को बहला-फुसला कर भगाने वाले युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।  गिरफ्तार किए गए युवक का नाम लखविन्द्र सिंह बताया जाता है जो गांव समाणा का रहने वाला है। सोमवार को दोनों लड़का-लड़की को ड्यूटी मैजिस्ट्रेट के सामने पेश किया गया। 

 

ड्यूटी मैजिस्ट्रेट ने लड़के को तीन दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया, जबकि नाबालिगा ने अपने परिजनों के पास जाने से इंकार कर दिया। इस पर नाबालिगा को जालंधर स्थित नारी निकेतन में भेज दिया गया। 

 

पुलिस स्टेशन बलौंगी से एस.एच.ओ. मनफूल सिंह ने बताया कि पुलिस ने लड़की के परिजनों की शिकायत पर लखविन्द्र सिंह के खिलाफ आई.पी.सी. की धारा-363 तथा 366 तहत केस दर्ज किया था। बाद में पता चला कि लखविन्द्र सिंह ने उस नाबालिग लड़की के साथ शादी कर ली जिस के चलते उसे गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।


 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!