Edited By ,Updated: 15 Mar, 2016 05:16 PM
भारतीय टीम के ओपनर और हिटमैन कहे जाने वाले रोहित शर्मा हर दिन नई नई उंचाईयों को छूते जा रहे है। इन दिनों बेहतरीन फार्म में चल रहे...
नई दिल्ली: भारतीय टीम के ओपनर और हिटमैन कहे जाने वाले रोहित शर्मा हर दिन नई नई उंचाईयों को छूते जा रहे है। इन दिनों बेहतरीन फार्म में चल रहे रोहित शर्मा वर्ल्ड टी20 में भारत की तरफ से सबसे अधिक रन बनाने में सबसे आगे हैं। उनके पीछे युवराज सिंह, गौतम गंभीर, विराट कोहली और महेंद्र सिंह धोनी है। आईए एक नजर डालते हैं वर्ल्ड टी20 में इन 5 बल्लेबाजों के रिकाॅर्ड पर:
बता दें वर्ल्ड टी20 में रोहित शर्मा के 23 मैचों में 585 रन है। उनके बाद युवराज सिंह के 27 मैचों में 541 रन, गौतम गंभीर के 21 मैचों में 524 रन, विराट कोहली के 11 मैचों में 504 रन और महेंद्र सिंह धोनी के 28 मैचों 440 रन है।