Edited By Jyoti,Updated: 27 Mar, 2020 10:32 AM
आज चैत्र शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि शुक्रवार का दिन है। पंचांग के अनुसार तृतीया तिथि रात 10 बजकर 13 मिनट तक रहेगी।
शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
आज चैत्र शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि शुक्रवार का दिन है। पंचांग के अनुसार तृतीया तिथि रात 10 बजकर 13 मिनट तक रहेगी। जिसके बाद चतुर्थी तिथि प्रारंभ हो जाएगी। इसके अलावा आज चैत्र मास का तीसरा नवरात्रि है, जिस दौरान देवी दुर्गा के तीसरे स्वरूप चंद्रघंटा की पूजा का विधान है। माना जा रहा है ये पूरा दिन इनको प्रसन्न करने के लिए काफी लाभदायक है। इसके साथ ही सुबह 10 बजकर 09 मिनट तक अश्विनी नक्षत्र रहेगा तदुपरांत भरणी नक्षत्र लग जाएगा। बता दें ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक भरणी नक्षत्र का संबंध आंवले के पेड़ से है।
इसके अलावा सुबह 10 बजकर 9 मिनट से शुरू होकर अगले दिन कि दोपहर 12 बजकर 52 मिनट तक सारे काम बनाने वाला रवि योग रहेगा। आज सुबह 10 बजकर 9 मिनट से शुरू होकर देर रात 10 बजकर 13 मिनट तक राज योग रहेगा। राज योग में किये गये सभी कार्य शुभ फल देते हैं। विशेषकर कि इस दौरान धार्मिक कार्यों से लाभ मिलता है। इसके साथ ही मुकदमा दायर करने या अपनी बात रखने क योग की यानि कि यायीजयद योग सुबह 10:09 से रात 10:13 तक रहेगा। अपना आज का राशिफल जानने के लिए क्लिक करें यहां।
बताते चलें इसी के साथ मत्सय जयंती तथा तीसरा चैत्र नवरात्रि है। इस दौरान देवी चंद्रघंटा की पूजा आदि के साथ ज्योतिष उपाय करने से लाभ मिलता है। इसके अलावा आज मत्सय भगवान की पूजा करना भी अधिक लाभकारी होता है। बता दें मत्स्यावतार भगवान विष्णु का अवतार है जो उनके दस अवतारों में से एक है। हिंदू धर्म में श्री हरि विष्णु को पालनकर्ता कहा जाता है अत: वह ब्रह्मांड की रक्षा हेतु विविध अवतार धरते हैं।