Edited By Niyati Bhandari,Updated: 25 Nov, 2026 12:38 PM

सिख धर्म के संस्थापक गुरु नानक देव जी की 557वीं जयंती के अवसर पर मंगलवार को पाकिस्तान के ननकाना साहिब शहर में सिखों के पवित्र ग्रंथ गुरु ग्रंथ साहिब जी की नगर कीर्तन यात्रा निकाली गई। पवित्र ग्रंथ को पालकी साहिब नामक सोने की पालकी में रखकर...
लाहौर (एजैंसी): सिख धर्म के संस्थापक गुरु नानक देव जी की 557वीं जयंती के अवसर पर मंगलवार को पाकिस्तान के ननकाना साहिब शहर में सिखों के पवित्र ग्रंथ गुरु ग्रंथ साहिब जी की नगर कीर्तन यात्रा निकाली गई। पवित्र ग्रंथ को पालकी साहिब नामक सोने की पालकी में रखकर गुरुद्वारा जन्मस्थान से गुरुद्वारा कियारा साहिब तक ले जाया गया।
लाहौर से लगभग 80 कि.मी. दूर स्थित गुरु नानक की जन्मस्थली ननकाना साहिब में, भारत से आए 2,300 से अधिक सिख तीर्थयात्री श्रद्धालुओं ने आयोजित समारोहों में स्थानीय और विदेशों से आए हजारों श्रद्धालुओं के साथ हिस्सा लिया। भारतीय मिशन ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में बताया कि इस्लामाबाद स्थित भारतीय उच्चायोग की 2 सदस्यीय वाणिज्य दूतावास टीम भी ननकाना साहिब में भारत से आए सिख श्रद्धालुओं के साथ शामिल हुई। पोस्ट में कहा गया, “अधिकारी सभी श्रद्धालुओं की यात्रा सुचारु रूप से संपन्न कराने के लिए समन्वय कर रहे हैं।”