Aaj Ka Good Luck ( 28th November 2026):  आज का गुडलक, 12 राशियों के लिए शुभ संकेत और उपाय

Edited By Updated: 28 Nov, 2026 05:31 AM

aaj ka good luck

मेष राशि वाले आज परिजनों के साथ किसी धार्मिक कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं। भौतिक सुखों में वृद्धि होगी। कारोबार में तरक्की के राह खुलेंगे।

मेष राशि वाले आज परिजनों के साथ किसी धार्मिक कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं। भौतिक सुखों में वृद्धि होगी। कारोबार में तरक्की के राह खुलेंगे। संतान को स्वास्थ्य संबंधी समस्या हो सकती है, ध्यान रखें।

उपाय- गाय को हरा चारा खिलाएं। 

वृष राशि वालों कारोबार की दृष्टि से आज का दिन अनुकूल रहेगा। लंबे समय से अटके काम पूर्ण होंगे। परिवार में आपको कोई खास जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है। स्टूडेंट्स को विदेश से कोई खास ऑफर मिल सकता है।

उपाय- घर के मंदिर में प्रणाम करें। 

मिथुन राशि वाले आज जो भी कार्य करेंगे, उसमें सफलता मिलने की पूरी संभावना है। नौकरीपेशा जातकों पर काम का बोझ कम होगा। माता-पिता के साथ कुछ विशेष मुद्दों पर चर्चा कर सकते हैं। सेहत के मामले में दिन उत्तम रहेगा।

उपाय- भगवान विष्णु को केले अर्पित करें। 

कर्क राशि वालों आज आपको कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारियां मिल सकती है। प्रॉपर्टी से जुड़ा कोई मामला है तो उसमें आपको निराशा मिल सकती है। जीवनसाथी के साथ चल रहे मनमुटाव दूर होंगे। आंखों से संबंधित किसी भी समस्या को अनदेखा न करें।

उपाय- मां लक्ष्मी को कमल का फूल चढ़ाएं। 

सिंह राशि वालों आर्थिक मामलों को लेकर आज का दिन शुभ रहेगा। काफी समय से फंसा हुआ पैसा आपके हाथ लग सकता है। ससुराल पक्ष से संबंध सुधरेंगे। पार्टनर के साथ आनंदमय समय व्यतीत करेंगे। सेहत आपकी ठीक रहेगी।

उपाय- घर में गंगाजल का छिड़काव करें। 

कन्या राशि वाले अगर साझेदारी में कोई व्यापार कर रहे हैं तो आज अच्छा मुनाफा मिलेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत  होगी। छात्र कोई भी फैसला जल्दबाजी में लेने से बचें। पारिवारिक सुख-शांति बनी रहेगी। स्वास्थ्य आपका अच्छा रहेगा।

उपाय- गाय को हरा चारा खिलाएं। 

तुला राशि वालों आज वर्किंग महिलाओं को आगे बढ़ने के अच्छे मौके मिलेंगे। शेयर मार्केट में निवेश करने के लिए समय अनुकूल है। परिवार में सदस्यों के बीच आपसी तालमेल बढ़ेगा। भाई-बहन के साथ संबंधों में मधुरता आएगी। 

उपाय- घर से कुछ मीठा खाकर निकलें। 

वृश्चिक राशि वालों कार्यक्षेत्र में आज आपका व्यक्तित्व निखरकर सामने आएगा। कानूनी विवाद सुलझेंगे। सभी कार्य संपन्न होंगे। सोशल मीडिया के जरिए नए दोस्त बनेंगे। पारिवारिक वातावरण अनुकूल रहेगा। सेहत ठीक रहेगी। 

उपाय- मां पार्वती के नामों का जाप करें। 

धनु राशि वालों आज का दिन तरक्की दिलाने वाला रहेगा। आपको कार्यक्षेत्र में कोई बड़ा पद प्राप्त हो सकता है। युवाओं का किसी पुरानी गलती से पर्दा उठ सकता है। परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। स्वास्थ्य संबंधी जो परेशानी चल रही है, उसमें आज सुधार देखने को मिलेगा।

उपाय- शिवलिंग पर बेलपत्र अर्पित करें। 

मकर राशि वालों के लिए आज का दिन व्यर्थ की चिंताओं में बीतेगा। मन अकारण परेशान रह सकता है। जो लोग सरकारी नौकरी करना चाहते हैं, उन्हें कोई मौका हाथ लग सकता है। पारिवारिक सदस्यों के साथ किसी मांगलिक कार्य में शामिल हो सकते हैं।

उपाय- गणेश जी के मंदिर जाएं। 

कुंभ राशि वालों नए काम को शुरू करने में आ रही मुश्किलें दूर होगी। युवा वर्ग कुछ नया कर दिखाने में जुटे रहेंगे। छात्रों पर पढ़ाई पर पूरा फोकस रहेगा। इस राशि की महिलाएं परिवार से संबंधित कोई भी फैसला जल्दबाजी में न लें। सेहत ठीक रहेगी।

उपाय- माता-पिता की सेवा करें। 

मीन राशि वालों आज का दिन विशेष रूप से फलदायक रहने वाला है। समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। आर्थिक लाभ के योग बन रहे हैं। किसी मित्र के घर दावत पर जा सकते हैं। माता के साथ अपनी मन की बात साझा कर सकते हैं। सेहत उत्तम रहेगी।

उपाय- मां दुर्गा को श्रृंगार का सामान चढ़ाएं।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!