1280 करोड़ के शराब घोटाले में बड़ा एक्शन, UAE से भारत लाया गया वांटेड विकास अग्रवाल

Edited By Updated: 28 Nov, 2026 05:54 AM

major action in rs 1280 crore liquor scam

छत्तीसगढ़ में 1,280 करोड़ रुपये के शराब घोटाले में वांछित आरोपी विकास अग्रवाल को संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) से शुक्रवार को केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) के समन्वय से शुक्रवार को वापस भारत लया गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

नई दिल्लीः छत्तीसगढ़ में 1,280 करोड़ रुपये के शराब घोटाले में वांछित आरोपी विकास अग्रवाल को संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) से शुक्रवार को केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) के समन्वय से शुक्रवार को वापस भारत लया गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

सीबीआई ने एक बयान में बताया कि इस कार्रवाई में विदेश मंत्रालय, गृह मंत्रालय और छत्तीसगढ़ पुलिस ने भी सहयोग किया। अग्रवाल के खिलाफ इंटरपोल का रेड नोटिस जारी था।

आरोपी, छत्तीसगढ़ पुलिस द्वारा वर्ष 2019 से 2022 के बीच राज्य की शराब वितरण प्रणाली में कथित अनियमितताओं के संबंध में दर्ज मामले में वांछित था। सीबीआई के अनुसार, अग्रवाल अनियमितताओं में शामिल एक संगठित गिरोह के मुख्य वित्तीय समन्वयक यानी धन प्रबंधक के रूप में कथित तौर पर काम कर रहा था। इस घोटाले के कारण राज्य के खजाने को 1,280 करोड़ रुपये से अधिक का नुकसान होने का आरोप है। 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!