आज का राशिफल 23 सितंबर, 2020- सभी मूलांक वालों के लिए कैसा रहेगा

Edited By Niyati Bhandari,Updated: 23 Sep, 2020 05:19 AM

aaj ka rashifal

मूलांक – 1 मूलांक 1, 10, 19, व 28 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व सूर्य देव करते हैं। आय में वृद्धि होगी। आप के

 
मूलांक – 1
मूलांक 1, 10, 19, व 28 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व सूर्य देव करते हैं। आय में वृद्धि होगी। आप के भविष्य को ले कर पिता से किसी महत्वपूर्ण विषय पर बात हो सकती है। किसी सरकारी अधिकारी से मुलाकात हो सकती है।
उपाय-  गायत्री मंत्र का पाठ करें।

मूलांक – 2
मूलांक 2, 11, 20 और 29 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व चन्द्र देव करते हैं। किसी कार्य को पूर्ण करने में अधिक आतुरता दिखाने से बना-बनाया काम बिगड़ने की संभावना है। युवा वर्ग अपने भविष्य को ले कर कुछ चिंतित हो सकता है।
उपाय- शिव चालीसा का पाठ करें।

मूलांक – 3
मूलांक 3, 12, 21, 30 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बृहस्पति देव करते हैं। नए लोगों से संपर्क बनेंगे, जो भविष्य में आपके लिए लाभप्रद साबित हो सकते हैं। विद्यार्थियों के लिए उत्तम दिन है। कम मेहनत से अधिक परिणाम प्राप्त कर सकते हैं।
उपाय- पीपल के वृक्ष की सेवा करें।

मूलांक – 4
मूलांक 4, 13, 22 और 31 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व राहु देव करते हैं। किसी भी कार्य को करने से पूर्व अधिक सावधानी बरतने की ज़रूरत है, ज़रा सी असावधानी आप को भारी नुकसान पंहुचा सकती है। किसी को उधार न दें।
उपाय- तुलसी की माला धारण करें।

मूलांक – 5
मूलांक 5, 14 और 23 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बुध देव करते हैं। कार्यक्षेत्र में अपनी बुद्धिमत्ता और वाकपटुता से सभी का मन मोह लेंगे। आपके अधिकारी आप की प्रसंशा करेंगे और आप के अधिकारों में वृद्धि कर सकते हैं।
उपाय- दुर्गा चालीसा का पाठ करें।        
 
मूलांक – 6
मूलांक 6, 15 और 24 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शुक्र देव करते हैं। आय से अधिक व्यय होने की संभावना है, जिस से मासिक बजट हिल सकता है। गृहस्थ जीवन सामान्य रहेगा। किसी से सांझेदारी में व्यापार से बचें।
उपाय- सफ़ेद चन्दन का तिलक लगायें।

मूलांक – 7
मूलांक 7, 16 और 25 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व केतु देव करते हैं। कार्यक्षेत्र में बदलाव होने की संभावना है पर निश्चिंत रहे बदलाव आप को लाभ ही पहुंचाएगा। किसी भी दस्तावेज़ पर हस्ताक्षर करने से पूर्व उस का सही से अध्ययन अवश्य कर लें।
उपाय- काले-सफ़ेद तिल नदी में प्रवाहित करें।

मूलांक – 8
मूलांक 8, 17 और 26 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शनि देव करते हैं। पैतृक सम्पति को ले कर परिवार में कुछ वाद-विवाद हो सकता है। प्रॉपर्टी अथवा मशीनरी के कामों से फ़ायदा मिलेगा।
उपाय- शनिवार को व्रत रखें।

मूलांक – 9
मूलांक 9, 18 और 27 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व मंगल देव करते हैं। भाई के साथ पिछले दिनों से चला आ रहा विवाद सुलझेगा। क्रोध से काम लेने से कोई बनी बात बिगड़ सकती है। अविवाहित व्यक्तियों के लिए विवाह का प्रस्ताव आ सकता है।
उपाय- लाल रंग का रुमाल अपने पास रखें।
 
आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट –www.goas.org.in
                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                         



 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!