Ganga Saptami:  गंगा सप्तमी कब मनाई जाएगी, जानें शुभ मुहूर्त और पूजा विधि

Edited By Niyati Bhandari,Updated: 11 May, 2024 07:20 AM

ganga saptami

गंगा सप्तमी का पर्व हर साल वैशाख महीने के शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि को मनाया जाता है। इस दिन को शुभ दिनों में से एक माना जाता है। गंगा सप्तमी का दिन गंगा स्नान, दान और पूजा-पाठ के कार्यों के लिए

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Ganga Saptami 2024 Date: गंगा सप्तमी का पर्व हर साल वैशाख महीने के शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि को मनाया जाता है। इस दिन को शुभ दिनों में से एक माना जाता है। गंगा सप्तमी का दिन गंगा स्नान, दान और पूजा-पाठ के कार्यों के लिए बहुत शुभ होता है। इस दिन को मां गंगा के जन्मदिन के रूप में मनाया जाता है। गंगा स्नान करने से व्यक्ति को हर प्रकार के पापों से मुक्ति मिल जाती है। गंगा सप्तमी के दिन गंगा माता के वेग को कम करने के लिए भगवान शिव ने अपनी जटाओं में धारण कर लिया था।  यही वजह है कि गंगा सप्तमी का त्योहार बहुत खास होता है। इस साल गंगा सप्तमी की तारीख को लेकर कन्फ्यूजन बनी हुई है। तो आइए जानते हैं कि इस साल गंगा सप्तमी का त्यौहार कब मनाया जाएगा।

PunjabKesari Ganga Saptami
Ganga Saptami date 2024 गंगा सप्तमी डेट 2024
गंगा सप्तमी का पर्व हर साल वैशाख महीने के शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि को मनाया जाता है। इस साल 14 मई 2024 बुधवार के दिन मनाया जाएगा। इस दिन माता गंगा का जन्म हुआ था। गंगा सप्तमी के दिन गंगा माता की पूरे विधि-विधान से पूजा की जाती है।

PunjabKesari Ganga Saptami

Auspicious time of Ganga Saptami गंगा सप्तमी का शुभ मुहूर्त
इस साल वैशाख महीने के शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि की शुरुआत 14 मई सुबह 2 बजकर 50 मिनट पर होगी। इसके साथ ही इसका समापन 15 मई सुबह 4 बजकर 20 मिनट पर होगा। ऐसे में यह पर्व 14 मई को मनाया जाएगा। इस दिन गंगा स्नान का  शुभ मुहूर्त 10 बजकर 56 मिनट से लेकर 1 बजकर 40 मिनट तक रहेगा।

PunjabKesari Ganga Saptami
Ganga Saptami puja method गंगा सप्तमी पूजा विधि
गंगा सप्तमी के दिन सुबह उठकर नहाने के पानी में गंगा जल मिलाकर नहाएं। संभव हो सके तो गंगा स्नान करें।
उसके बाद घर के मंदिर में माता गंगा की प्रतिमा स्थापित करें।
फिर माता गंगा को फूल, अक्षत, चंदन आदि अर्पित करें।
इसके बाद गंगा माता की आरती करें और गंगा सहस्रनाम स्तोत्र या गायत्री मंत्र का जाप करें।
अंत में गंगा माता को घर में बनी हुई मिठाई का भोग लगाएं और सभी में प्रसाद बांट दें।

PunjabKesari Ganga Saptami

Related Story

India

Ireland

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!