आंध्र प्रदेश सरकार ने आंजनेय मंदिर को बुलडोजर से ढहाया : जगन मोहन

Edited By Updated: 25 Nov, 2026 12:20 PM

abhaya anjaneya swamy temple

वाई.एस.आर. कांग्रेस पार्टी (वाई. एस. आर. सी.पी.) के प्रमुख वाई. एस. जगन मोहन रेड्डी ने एन. चंद्रबाबू नायडू के नेतृत्व वाली आंध्र प्रदेश सरकार पर तिरुपति जिले के आंजनेयपुरम में स्थित सदियों पुराने अभय आंजनेय स्वामी मंदिर को बुलडोजर से ढहाने का आरोप...

अमरावती (एजैंसी): वाई.एस.आर. कांग्रेस पार्टी (वाई. एस. आर. सी.पी.) के प्रमुख वाई. एस. जगन मोहन रेड्डी ने एन. चंद्रबाबू नायडू के नेतृत्व वाली आंध्र प्रदेश सरकार पर तिरुपति जिले के आंजनेयपुरम में स्थित सदियों पुराने अभय आंजनेय स्वामी मंदिर को बुलडोजर से ढहाने का आरोप लगाते हुए सवाल किया कि क्या गठबंधन सरकार इसी तरह ‘सनातन धर्म’ की रक्षा कर रही है। 
 इसे करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था पर हमला करार देते हुए पूर्व मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया कि राज्य में तेलुगू देशम पार्टी (तेदेपा) के नेतृत्व वाली राजग सरकार ऐतिहासिक धरोहर को बुलडोजर से ढहा रही है। 

जगन ने मंदिर को बुलडोजर से ढहाए जाने का एक वीडियो सांझा करते हुए सवाल किया, ‘क्या आपकी सरकार के लिए ‘सनातन धर्म’ की रक्षा का यही अर्थ है?’

वहीं सरकार के एक सूत्र ने कहा, ‘राष्ट्रीय राजमार्ग के निर्माण के लिए मंदिर को स्थानांतरित करने को लेकर कई महीनों तक बातचीत हुई थी। सभी की सहमति से उन्हीं प्रतिमाओं के साथ किसी अन्य स्थान पर नया मंदिर बनाने का निर्णय लिया गया था।’

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!