आज का राशिफल 21 सितंबर, 2022- सभी मूलांक वालों के लिए कैसा रहेगा

Edited By Niyati Bhandari,Updated: 21 Sep, 2022 07:52 AM

ank jyotish rashifal

मूलांक – 1 मूलांक 1, 10, 19, व 28 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व सूर्य देव करते हैं। कार्यक्षेत्र में सफलता

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मूलांक – 1
मूलांक 1, 10, 19, व 28 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व सूर्य देव करते हैं। कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी। कुछ दिनों से रुके कामों को पूरा करेंगे। जीवन में कुछ सकारात्मक बदलाव आएंगे। घर में रिश्तेदारों का आना-जाना लगा रहेगा। व्यापार में भविष्य की योजनाओं को क्रियान्वित करेंगे।
उपाय- आदित्य हृदयम का पाठ करें।

मूलांक – 2
मूलांक 2, 11, 20 और 29 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व चन्द्र देव करते हैं। आज बहुत से जटिल काम मामूली परिश्रम से पूरे हो जायेंगे। सामाजिक कार्यों में रूचि बढ़ेगी। नौकरी में आपके सहकर्मियों के साथ स्वभाव मधुर रहेगा। व्यापार को लेकर थोड़ी भागदौड़ लगी रहेगी।
उपाय- चावल में हल्दी मिलाकर जल प्रवाहित करें।

मूलांक – 3
मूलांक 3, 12, 21, 30 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बृहस्पति देव करते हैं। व्यापार के विस्तार के लिए धन निवेश करने की आवश्यकता होगी। कार्यक्षेत्र में व्यस्तता बढ़ेगी। आज आपके विरोधी आपको परेशान करनी की कोशिश कर सकते हैं परन्तु वे आपकी क्षमताओं का सामना नहीं कर पाएंगे।
उपाय- गुरुजनों एवं बड़ों का आशीर्वाद लें।

मूलांक – 4
मूलांक 4, 13, 22 और 31 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व राहु देव करते हैं। व्यापारिक दृष्टि से आज कोई महत्वपूर्ण निर्णय ले सकते हैं। युवा कुछ नया करने की सोच सकते हैं। नौकरी में कामकाज को लेकर उच्च अधिकारी आपकी आलोचना कर सकते हैं।
उपाय- मंदिर में मूली दान करें।

मूलांक – 5
मूलांक 5, 14 और 23 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बुध देव करते हैं। व्यापार से सम्बंधित संपर्कों में वृद्धि होगी। दूसरों के मामलों में दखलअंदाजी न करें। संपत्ति सम्बन्धी किसी विवाद को करीबी रिश्तेदार के मध्यस्थता से निपटाने की कोशिश करेंगे। नौकरी में अनुकूल परिणाम प्राप्त करेंगे।
उपाय- दुर्गा मंदिर में हरे रंग की चूड़ियां अर्पित करें।

मूलांक – 6
मूलांक 6, 15 और 24 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शुक्र देव करते हैं। आज जीवनसाथी के साथ खरीदारी के लिए बाज़ार जा सकते हैं। नौकरीपेशा व्यक्तियों को आज कोई शुभ समाचार मिलेगा। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। युगल प्रेमियों के लिए आज का दिन अनुकूल रहेगा।
उपाय- सफेद चंदन का टीका लगायें।

मूलांक – 7
मूलांक 7, 16 और 25 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व केतु देव करते हैं। स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन अच्छा रहेगा। घर के वरिष्ठ सदस्य की सहायता से परिवार में चल रही गलतफहमी को दूर करेंगे। आय में वृद्धि होने की सम्भावना है। पैतृक संपत्ति से जुड़ी कोई परेशानी आज दूर होगी।
उपाय- बच्चों को खट्टी-मिट्ठी टॉफी खाने को दें।

मूलांक – 8
मूलांक 8, 17 और 26 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शनि देव करते हैं। जोखिम भरी संपत्ति में निवेश करने से बचें। विद्यार्थी अपने करियर को लेकर गंभीर रहेंगे। वाणी में मधुरता रखें और व्यर्थ के तनाव से बचें। बिना मांगे किसी को कोई सलाह न दें।
उपाय- कौवों को रोटी दें।

मूलांक – 9
मूलांक 9, 18 और 27 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व मंगल देव करते हैं। सरकारी नौकरी कर रहे व्यक्तियों को पदोन्नति मिलने की सम्भावना है। घर में कोई मांगलिक कार्य संपन्न होगा। आर्थिक स्थिति बेहतर रहेगी। बच्चों को पढ़ाई से सम्बंधित कोई उपलब्धि मिल सकती है।
उपाय- नीम के वृक्ष की सेवा करें।
 
आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट –www.goas.org.in

1100  रुपए मूल्य की जन्म कुंडली मुफ्त में पाएं। अपनी जन्म तिथि अपने नाम, जन्म के समय और जन्म के स्थान के साथ हमें 96189-89025 पर व्हाट्सएप करें

PunjabKesari kundli

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!