Edited By Jyoti,Updated: 30 Aug, 2020 10:38 AM
Today''s Birthday Prediction: आज आप के जन्मदिन की आप को बहुत शुभकामनाएं। 30 अगस्त में जन्में व्यक्तियों का मूलांक 3 होता है जिन के स्वामी बृहस्पति देव हैं।
शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
Today's Birthday Prediction: आज आप के जन्मदिन की आप को बहुत शुभकामनाएं। 30 अगस्त में जन्में व्यक्तियों का मूलांक 3 होता है जिन के स्वामी बृहस्पति देव हैं। मूलांक 3 वाले जातक मुख्यतः धार्मिक व सात्विक विचारधारा वाले होते हैं। ये समाज की परम्पराओं व मान्यताओं का आदर करते हैं। ये दान धर्म में भी रूचि रखते हैं। ये लोग दूसरों की मदद करने के लिए तैयार रहते हैं। इनकी शिक्षा भी उत्तम रहती है। ये विद्या के क्षेत्र में अच्छा करते हैं। इन्हें अपने विद्यार्थी जीवनकाल में उपलब्धियां भी मिलती हैं। मानसिक तौर पर मूलांक 3 वाले जातक काफी विकसित होते हैं।
ये लोग बहुत ही अनुशासन प्रिय होते हैं, इन्हें प्रत्येक वस्तु सुव्यवस्थित ही पसन्द आती है और ये दूसरों से भी ऐसी ही उम्मीद रखते हैं। आज जिन जातकों का जन्मदिन है इस वर्ष जीवनसाथी के साथ संबंधों में कुछ मनमुटाव उत्पन्न हो सकता है। घर के बड़े बुजुर्गों की सेहत का ख्याल रखें। सितंबर के महीने में विद्यार्थियों का ध्यान पढ़ाई से भटक सकता है। अक्टूबर के माह में मन कुछ अशांत रहेगा। आपका रुझान गुप्त विद्याओं की ओर हो सकता है। नवंबर के महीने में मेहनत के अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे। दिसंबर के महीने में आपको चाहिए कि अपने क्रोध पर काबू रखें।
पिता के साथ से कार्यों में लाभ प्राप्त होगा। वर्ष 2021के शुरुआती समय में यात्राओं के योग बनते हैं। आपको चीजें अस्त-व्यस्त महसूस होगी। आप घरवालों से दूर अकेलापन पसंद करेंगे। बच्चों का स्वभाव जिद्दी हो सकता है। मार्च के महीने में जीवन साथी के साथ मतभेद उत्पन्न होने की संभावना है। वाणी की कठोरता रिश्तो को आहत कर सकती है। अप्रैल के माह में कोई त्वचा विकार होने की संभावना है। व्यवसाय की दृष्टि से देखा जाए तो समय शुभ है। घर के बड़ों की सलाह लेकर नए कार्य की शुरुआत की जा सकती है।
पिता का साथ शुभ रहेगा। मई के महीने में धन के स्रोत बढ़ेंगे। विद्यार्थियों के लिए भी समय शुभ है। जून के माह में कम परिश्रम से अधिक सफलता प्राप्ति के योग बनते हैं। हालांकि जुलाई के महीने का समय सावधानी से बताएं। कार्यों में अड़चनें अथवा परेशानी आने की संभावना बनती है। जून का महीना विवाह योग्य जातकों के लिए शुभ है। इस वर्ष के शुभ फल प्राप्त करने के लिए शनि देव जी की प्रतिमा पर सरसों के तेल का दीपक जलाएं। गाय को हरा चारा खिलाएं। दही मंदिर में दान दे। जीवनसाथी को इत्र उपहार स्वरूप दें।
आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट –www.goas.org.in