Chaitra Navratri 2022: सादगी भरा रूप तुम्हारा है, माथे पर मुकुट उजियारा है

Edited By Jyoti,Updated: 03 Apr, 2022 10:11 AM

chaitra navratri 2022

आज 03 अप्रैल को प्रथम नवरात्रि के उपरांत आज दूसरा नवरात्रि मनाया जा रहा है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इस दिन देवी ब्रह्माचारिणी की पूजा का विधान माना जाता है।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
आज 03 अप्रैल को प्रथम नवरात्रि के उपरांत आज दूसरा नवरात्रि मनाया जा रहा है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इस दिन देवी ब्रह्माचारिणी की पूजा का विधान माना जाता है। धर्म ग्रंथों में किए वर्णन के अनुसार नवदुर्गा के दूसरे रूप को ब्रह्मचारिणी व तपस्चारिणी के नाम से जाना जाता है। ज्योतिष शास्त्री बताते हैं कि किसी भी देवी-देवता की पूजा बिना आरती और मंत्र तथा आरती के बिना अधूरी मानी जाती है। तो यदि आप नवरात्रों में देवी दुर्गा की कृपा पाना चाहते हैं तो बता दें दिन के अनुसार माता के मंत्रों का जप जरूर करें, साथ ही साथ पूजा समाप्त करने के आरती जरूर गाएं। इसके साथ आइए आपतको बताते हैं माता ब्रह्मचारिणी माता के मंंत्र तथा उनकी आरती, जिसका गुणगान करने से व्यक्ति के ऊपर से सारी विपदाएं टल जाती हैं। 
PunjabKesari vChaitra Navratri 2022,  Vasant Navratri,  Vasant Navratri 2022, Chaitra Navratri, Goddess brahmancharini, maa brahmancharini, brahmancharini devi, Navratri 2021 1st Day, Dharm
माता ब्रह्मचारिणी आराधना मंंत्र -
दधाना कर मद्माभ्याम अक्षमाला कमण्डलू।
देवी प्रसीदतु मयि ब्रह्मचारिण्यनुत्तमा।।

यहां जानें देवी ब्रह्मचारिणी की आरती- 
द्वितीय रूप मैया ब्रह्मचारिणी
‘स्वरूप तेरा मैया बड़ा कृपाला’
नित्य तेरी ज्योत जलाएं माता!!
श्रद्धा के फूल चढ़ाएं माता।
चरणों में शीश झुकाएं माता!!
दिल में तुझको बसाएं माता!!
आरती उतारें सुबह-शाम!!
ब्रह्मचारिणी  माता ब्रह्मचारिणी माता।।
नित्य  तेरी ज्योत... ब्रह्मचारिणी माता।।
PunjabKesari vChaitra Navratri 2022,  Vasant Navratri,  Vasant Navratri 2022, Chaitra Navratri, Goddess brahmancharini, maa brahmancharini, brahmancharini devi, Navratri 2021 1st Day, Dharm
सादगी भरा रूप तुम्हारा है!!
माथे पर मुकुट उजियारा है।
शोभित  हस्त कमंडल माला!!
स्वरूप तेरा बड़ा ही कृपाला।।
तीनों लोक चम-चम चमक रहे!!
तेरी आभा से दमक रहे।
शिव-अद्र्धांगिनी कहलाए माता!!
ममता की राह दिखाए माता।।
नित्य  तेरी ज्योत... ब्रह्मचारिणी माता।।
कठिन तप का चोला ओढ़ा!!
शिवशक्ति से अटूट नाता जोड़ा।
हजारों बरस बिन अन्न-जल!!
मची तीनों लोकों में हलचल।।
मां मैना ने उमा पुकार उठाया!!
भोले ने गंगा से नहलाया।
तेरी भक्ति सबको भाए माता!!
तेरी काया जग-मगाए माता।।
नित्य  तेरी ज्योत... ब्रह्मचारिणी माता।।
‘‘झिलमिल अम्बालवी’’ देना भक्ति मां!!
PunjabKesari vChaitra Navratri 2022,  Vasant Navratri,  Vasant Navratri 2022, Chaitra Navratri, Goddess brahmancharini, maa brahmancharini, brahmancharini devi, Navratri 2021 1st Day, Dharm
सारे जग को शक्ति मां।।
करुणा का देना दान हमें!!
न देना मिथ्य कभी अभिमान हमें।।
लौटे न दर से कोई खाली!!
तू देती सबको मां खुशहाली।
लाल लाल झंडे लहराएं माता!!
सोया भाग्य तू जगाए माता।।
नित्य  तेरी ज्योत... ब्रह्मचारिणी माता।।
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!