Edited By Niyati Bhandari,Updated: 21 Jun, 2023 07:52 AM
जालंधर/चंडीगढ़ (धवन, अश्वनी): ‘सीएम. दी योगशाला’ को लोक लहर में बदलने के उद्देश्य से पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने आज
शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
जालंधर/चंडीगढ़ (धवन, अश्वनी): ‘सीएम. दी योगशाला’ को लोक लहर में बदलने के उद्देश्य से पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने आज सेहतमंद, प्रगतिशील और खुशहाल राज्य बनाने के लिए राज्य के 50, 000 से अधिक लोगों को योग करवाने का नेतृत्व किया। पी.ए.पी. ग्राऊंड में ‘सी.एम. दी योगशाला’ में लोगों को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा, ‘सेहत क्षेत्र में इस क्रांति का मकसद सूबे के लोगों को मानसिक और शारीरिक तौर पर तंदुरुस्त बनाना है।’ इस समागम में समाज के सभी वर्गों के लोगों ने बढ़-चढ़ कर शमूलियत की।
1100 रुपए मूल्य की जन्म कुंडली मुफ्त में पाएं। अपनी जन्म तिथि अपने नाम, जन्म के समय और जन्म के स्थान के साथ हमें 96189-89025 पर व्हाट्सएप करें
मुख्यमंत्री ने उम्मीद जाहिर की कि ‘सी.एम. दी योगशाला’ सेहतमंद और रंगले पंजाब के लिए सहायक होगी। इस नेक कार्य के लिए हजारों पंजाबियों ने उनका साथ दिया और वह दिन दूर नहीं जब पंजाब सेहतमंद और पुरातन शान वाला सूबा होने का गौरव फिर हासिल करेगा। भगवंत मान ने कहा कि इस मुहिम का एक ही एक उद्देश्य लोगों में योग को अपने जीवन का अटूट अंग बनाने के लिए प्रेरित कर पंजाब को सेहतमंद राज्य बनाना है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि ‘सी.एम. दी योगशाला’ नागरिक केंद्रित प्रयास है, जो दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के दिमाग की उपज है और राष्ट्रीय राजधानी में इसने लोगों में बहुत प्रसिद्धि प्राप्त की है। इस पहलकदमी से राष्ट्रीय राजधानी में बड़ी गिनती में लोगों को लाभ हुआ है। इसी कारण ही पंजाब ने इस योजना को राज्य में लागू किया, जिससे पंजाबियों को भी इसका बड़ा लाभ मिल सके।
इंस्ट्रक्टर लोगों को योग के बारे में अवगत करवाने में मदद करेंगे। उन्होंने आशा व्यक्त कि भारत की शानदार प्राचीन परंपरा के अनुसार यह योगशाला पंजाबियों को शारीरिक और मानसिक तौर पर तंदुरुस्त बनाने में सहायक होगी। भगवंत मान ने बताया कि इस मुहिम के हिस्से के तौर पर उच्च प्रशिक्षण प्राप्त योगा इंस्ट्रक्टर खुले पार्कों और अन्य सार्वजनिक स्थानों पर लोगों को मुफ्त योग प्रशिक्षण देंगे।
मुख्यमंत्री ने कहा कि सेहतमंद शरीर और तंदुरुस्त दिमाग के लिए योग बहुत जरूरी है। हर व्यक्ति को तंदुरुस्त और हृष्ट-पुष्ट रहने के लिए योग को अपने रोजाना जीवन का अभिन्न अंग बनाना चाहिए। यह मुहिम लोगों में योग अभ्यास कर अच्छी सेहत यकीनी बनाने के बारे जागरूकता पैदा करने में अहम भूमिका निभाएगी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि लोगों में बढ़ रहा तनाव हर किसी के लिए चिंता का मुख्य कारण है और योग लोगों को इससे बचाने में अहम भूमिका निभा सकता है। जीवनशैली में कुछ बदलाव करके और योग अभ्यास द्वारा अच्छा जीवन व्यतीत करके मानसिक और शारीरिक संतुलन बनाए रखना जरूरी है।
इस मौके पर कैबिनेट मंत्री बलकार सिंह, डॉ. बलबीर सिंह और ब्रह्मशंकर जिम्पा, राज्य सभा सदस्य राघव चड्ढा, जालंधर से लोकसभा सदस्य सुशील कुमार रिंकू, मुख्यमंत्री के अतिरिक्त मुख्य सचिव ए. वेणु प्रसाद आदि उपस्थित थे।