Kundli Tv- राशि के मुताबिक अपनी बहनों को दें गिफ्ट

Edited By Lata,Updated: 09 Nov, 2018 08:56 AM

मेष राशि वालों बिज़नेस मध्यम रहेगा। ज्यादा फायदे की न सोचें, एक गलत कदम नुकसान पहुंचा सकता है। अगर आप सच्चाई के रास्ते पर चलेंगे तो आपके दुश्मन ढेर

ये नहीं देखा तो क्या देखा (VIDEO)


मेष राशि वालों बिज़नेस मध्यम रहेगा। ज्यादा फायदे की न सोचें, एक गलत कदम नुकसान पहुंचा सकता है। अगर आप सच्चाई के रास्ते पर चलेंगे तो आपके दुश्मन ढेर होंगे और हर बाधा आपके आगे घुटने टेक देगी।
शुभ रंग- समुद्री हरा  शुभ नंबर- 8


वृष राशि वालों करियर को नए सिरे से संवारने का वक्त आ गया है। आपके प्रयास सफल होंगे, आपकी क्रिएटिवटी रंग लाएगी और आप पर लक्ष्मी जी की कृपा बरकरार होगी। नए एग्रीमेंट हासिल होंगे। आराम देह विदेश यात्रा होगी।
शुभ रंग- पिंक  शुभ नंबर- 4


मिथुन राशि वालों अच्छा समय शुरू हो चुका है। कारोबार में फायदा होगा लक्ष्मी बरसेगी। फायदे का एकदम नया रास्ता खुलेगा। धन से तिजोरी भर जाएगी। झोलियां भर गई सबकी, कोई खाली न गया।
शुभ रंग- मेरुन  शुभ नंबर- 1


कर्क राशि वालों किसी अपने से नुकसान की संभावना है। बेहतर होगा कि बिज़नेस पार्टनर से होशियार रहें और लेन-देन में सावधानी बरतें। अपार सरिता यानि समुद्र के किनारे किए गए प्रवासों के दौरान लाभ के रास्ते खुलेंगे।
शुभ रंग- काला  शुभ नंबर- 8


सिंह राशि वालों समय मध्यम है कारोबार पर ध्यान देने की ज़रुरत है। करियर भी थोड़ा मध्यम रहेगा लेकिन आपको सबसे पहले अपनी सेहत पर ध्यान देना चाहिए।
शुभ रंग- पीला  शुभ नंबर- 7


कन्या राशि वालों आज जीवनसाथी के साथ रोमांटिक स्थानों की यात्रा करेंगे। करियर के नए अवसर मिलेंगे। मांगलिक कार्यों की तैयारी में व्यस्त रहेंगे और चेहरे पर मुस्कान खिली रहेगी।
शुभ रंग- हरा  शुभ नंबर- 2


तुला राशि वालों हर कदम सोच-समझकर उठाएं। नए बिजनेस का प्लान फिल्हाल रहने दीजिए। जिस करियर में हैं अभी उसी में मन लगाएं। ननिहाल पक्ष से लाभ की संभावना है।
शुभ रंग- नीला  शुभ नंबर- 4


वृश्चिक राशि वालों कारोबार को लेकर मानसिक तनाव हो सकता है। करियर भी मध्यम रहेगा। किसी पर आंख बंद कर भरोसा न करें। पूर्व दिशा में किए गए प्रयास सफल होंगे।
शुभ रंग- सफ़ेद  शुभ नंबर- 6


धनु राशि वालों समय अच्छा है, कारोबार में बहुत फायदा होगा। नया बिज़नेस भी शुरू कर सकते हैं। आज आप जो भी करियर चुनना चाहतें हैं, आंख बंद करके चुन लें। इस समय जॉब में चेंज की संभावना प्रबल है।
शुभ रंग- नीला  शुभ नंबर- 5


मकर राशि वालों समय अच्छा है, जो पैसा लगाया है अब उसका फल मिलेगा करियर के नए रास्ते खुलेंगे। यात्रा के दौरान विशेष सावधानी बरतनी चाहिए। पीने के पानी से संक्रमण की संभावना है।
शुभ रंग- लाल  शुभ नंबर- 8


कुंभ राशि वालों समय बेहद अच्छा है, कारोबार में जबरदस्त फायदा होगा। नया करियर बनाने का वक्त आ गया है, मिट्टी भी छुएंगे तो सोना हो जाएगा। शर्त सिर्फ इतनी है कि अपनों के साथ ठगी और नाइंसाफी का ख्याल भी दिल में न आने दीजिए।
शुभ रंग- नारंगी  शुभ नंबर- 2


मीन राशि वालों मन से डर को निकाल दीजिए। कारोबार में जितना पैसा लगाएंगे उतना ही फायदा होगा। नए बिज़नेस की भी सोच सकते हैं। अत्याधिक अनुशासन भी बोझ बन सकता है। आंखे खोलकर आसमान को अपने अंदर समा जाने दीजिए।
शुभ रंग- पीच  शुभ नंबर- 5

आरक्षण पर बोले अब ये कथावाचक, देखें Exclusive Interview श्रीकृष्ण चंद्र शास्त्री के साथ

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!