जानें, किन राशियों के लिए खास रहेगी हरियाली अमावस्या

Edited By Lata,Updated: 31 Jul, 2019 03:32 PM

hariyali amavasya effects on zodiac signs

वैसे तो हर माह में आने वाली अमावस्या खास होती है लेकिन सावन में पड़ने वाली हरियाली अमावस्या बहुत महत्वपूर्ण होती है

ये नहीं देखा तो क्या देखा (Video)
वैसे तो हर माह में आने वाली अमावस्या खास होती है लेकिन सावन में पड़ने वाली हरियाली अमावस्या बहुत महत्वपूर्ण होती है, जोकि कल 1 अगस्त को है। इस दिन वृक्षों की पूजा की जाती है, खाकर पीपल व तुलसी के पेड़ की। ऐसा भी कहा जाता है कि इस दिन हर किसी को एक पेड़ अवश्य लगाना चाहिए। शास्त्रों में माना गया है कि वृक्षों में देवताओं के निवास होता है। 
PunjabKesari
पीपल में जहां ब्रह्मा, विष्णु और महेश का वास बताया जाता है वहीं आंवला में भगवान लक्ष्मीनारायण को विराजमान माना जाता है। आइए आज जानते हैं कि अमावस्या के दिन किस राशि पर क्या असर होने वाला है। 

मेष- इस समय विवादित सौदों में पूंजी निवेश से बचना चाहिए।

वृष- आपको पारिवारिक समस्याओं का सामना करना पड़ेगा।

मिथुन- पुराना कोई अगर विवाद चल रहा है तो उससे पीछा छूटेगा।

कर्क- सरकारी कामों में लाभ मिलेगा और विघ्न और परेशानियों से छुटकारा होगा।
PunjabKesari
सिंह- कार्यों में मनोनुकूल फल प्राप्त नहीं होंगे। साझेदारी के कार्यों में सावधानी बरतें।

कन्या- कार्य परिवर्तन एवं कोर्ट-कचहरी के मसलें हल होंगे।

तुला- आय के साधनों में वृद्धि होगी और स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों का निवारण होगा।

वृश्चिक- पिछली समस्याओं से पीछा छूटेगा और मित्रों का पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा।

हरियाली अमावस्याः इस दिन राशि अनुसार करें ये उपाय​​​​​​​

धनु- कम प्रयत्न और लाभ अधिक होगा। आय के साधन बढ़ेंगे। परंतु दुर्घटनाओं से सावधान रहें।

मकर- व्यर्थ के भ्रम, भ्रांति और भय से बाहर आना होगा। अहम और ईर्ष्या नुकसान देगी। परंतु गुजारे लायक धन की प्राप्ति अवश्य होगी।

कुंभ- कोई रुके हुए कार्य बनेंगे। राजनीतिक वर्चस्व बढ़ेगा। सामाजिक सुयश की प्राप्ति भी होगी।
PunjabKesari
मीन- व्यवसाय में सफलता, सामाजिक दायरों में वृद्धि का प्रबल योग होगा।

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!