Edited By Sarita Thapa,Updated: 24 Sep, 2026 12:19 PM

उज्जैन के खड़े हनुमान मंदिर में इन दिनों भक्तों की लगातार भीड़ पहुंच रही है। मंदिर में प्रतिमा को लेकर स्थिति अभी पूरी तरह स्पष्ट नहीं हुई है, लेकिन इस बीच देश के अलग-अलग हिस्सों से श्रद्धालु यहां दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं।
Khade Hanuman Temple Ujjain Latest News : उज्जैन के खड़े हनुमान मंदिर में इन दिनों भक्तों की लगातार भीड़ पहुंच रही है। मंदिर में प्रतिमा को लेकर स्थिति अभी पूरी तरह स्पष्ट नहीं हुई है, लेकिन इस बीच देश के अलग-अलग हिस्सों से श्रद्धालु यहां दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं। स्थानीय लोगों के साथ साधु-संत भी लगातार मंदिर पहुंचकर पूजा-अर्चना कर रहे हैं। इसी क्रम में प्रसिद्ध संत बम बम भोला खड़े हनुमान मंदिर पहुंचे। उन्होंने मंदिर में हनुमान चालीसा का पाठ किया और पूजा-अर्चना की। इस दौरान वे हनुमान भक्ति में लीन नजर आए। दर्शन के बाद मीडिया से चर्चा करते हुए संत बम बम भोला ने कहा कि सनातन धर्म और उसकी परंपराओं को बनाए रखने के लिए प्रयास किए जाने चाहिए। उन्होंने कहा कि विकास और आधुनिकता के साथ धर्म की तुलना नहीं की जानी चाहिए, क्योंकि धर्म हमारी सांस्कृतिक नींव है।
उन्होंने कहा कि विज्ञान और धर्म के बीच संघर्ष का विषय नहीं है। आज का दौर एआई और ड्रोन जैसी आधुनिक तकनीकों का है, लेकिन हनुमान जी आस्था और संस्कारों के प्रतीक हैं। संत ने कहा कि खड़े हनुमान मंदिर की प्रतिमा अपने स्थान पर रहनी चाहिए और धार्मिक आस्था से जुड़े विषयों पर संवेदनशीलता के साथ निर्णय लिया जाना चाहिए। मंदिर के सामने स्थित मस्जिद को लेकर भी उन्होंने दावा किया कि वहां अतिक्रमण है और इसे हटाया जाना चाहिए। उन्होंने मुस्लिम समाज से भाईचारे की भावना के साथ इस मामले में आगे आने की अपील की। फिलहाल खड़े हनुमान मंदिर से जुड़ा मामला चर्चा में बना हुआ है और प्रतिमा को लेकर स्थिति स्पष्ट होने का इंतजार है।
-विशाल ठाकुर, उज्जैन
शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ