लव राशिफल 7 अगस्त- रात को कर विदा दिलरुबा, आ भी जा

Edited By Updated: 07 Aug, 2020 07:14 AM

love rashifal

मेष- आज साथी का आपके प्रति प्रेम और विश्वास बढ़ेगा। उनके साथ अधिकतर समय व्यतित करने का मौका मिलेगा।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मेष- आज साथी का आपके प्रति प्रेम और विश्वास बढ़ेगा। उनके साथ अधिकतर समय व्यतित करने का मौका मिलेगा। विवाह की शहनाई बजने के सुयोग बन रहे हैं।
उपाय- सफ़ेद रंग का प्रयोग अधिक करें।

वृष- सावधान रहें, आज कोई अनचाहा मेहमान आ सकता है। जो लव लाइफ में मुश्किलें पैदा करने का काम करेगा। विदेश यात्रा का योग बन रहा है। साथी के साथ अच्छा समय व्यतित होगा।
उपाय- रविवार का उपवास रखें।

मिथुन- आज घर का माहौल खूब आमोद-प्रमोद से बीतेगा। गृहस्थ जीवन का भरपूर सुख प्राप्त होगा। कुछ यादगार चीजें लव लाइफ में होंगी, जो बहुत खुशी देंगी।
उपाय- चांदी धारण करें।

कर्क- रिश्तेदारों के घर की लड़ाई का असर आपके रिश्ते पर भी पड़ सकता है। अत: दूसरों के विवाद से बचकर रहें। समझौतावादी दृष्टिकोण रखें। लव लाइफ सामान्य रहेगी।
उपाय- शिव परिवार की उपासना करें।

सिंह- आज मैरिड लाइफ में दोनों की ईगो टकराएगी। बिगड़ते रिश्ते में माता-पिता का सहयोग प्राप्त होगा। प्रेम प्रसंगों में विवाद हो सकता है। परस्त्री अथवा पुरुष प्रसंग से बचें।
उपाय- पूर्णिमा का व्रत रखें।

कन्या- प्रेम और दाम्पत्य में सुख मिलने के योग हैं लेकिन अपने व्यवहार पर संयम बनाकर रखें। साथी को पूरा सम्मान दें, परिवार आपके रिश्ते को अपना सकता है।
उपाय- काली वस्तुओं का उपयोग कम करें।

तुला- आज पार्टनर के साथ कहीं घूमने जाने की योजना बनेगी। पुराने विवादों को सुलझाने में सफल होंगे। रिश्ते में सकारात्मकता आएगी। विवाह योग्य जातकों के जीवन में बहार आएगी।
उपाय- भगवान शिव की उपासना करें।

वृश्चिक- आज लव लाइफ में मनचाही सफलता मिलने की संभावना है। दाम्पत्य में विवाद थमेगा, यदि खुद पर नियंत्रण रखेंगे। माधुर्यपूर्ण समय व्यतीत करना या न करना आप पर निर्भर है।
उपाय- सूर्य को जल अर्पित करें।

धनु- शारीरिक कमजोरी के कारण खुद को बहुत असहाय फील करेंगे। नीम-हकीम के चक्कर में न पड़े, किसी कुशल विशेज्ञ से सलाह लें। साथी से खुलकर बात करें।
उपाय- सुबह-शाम हनुमान जी का दर्शन करें।

मकर- आज घर पर प्रेम विवाह की बात करने से माहौल खूब गर्माएगा, घबराएं नहीं जल्दी सफलता मिलेगी। बहुत सारी उलझने बनी रहेंगी। मैरिड लाइफ में हर काम के अच्छे नतीजे मिलेंगे।
उपाय- गुड़ खाएं और साथी को भी खिलाएं।

कुंभ- आज साथी की कमजोरियां आपको परेशान करेंगी, बोझ बन रहा रिश्ता टूट सकता है। किसी फैसले तक पहुंचने से पहले काउंसलर या अपने क्लोस पर्सन से सलाह लें।
उपाय- नीले रंग से परहेज करें।

मीन- आज घर पर प्रेम विवाह की बात करने के लिए समय बहुत अच्छा है। सिंग्लस का नया संबंध बन सकता है। मैरिड लोग लंबे अर्से के बाद अकेले में हसीन पल व्यतित करेंगे।
उपाय- काला रंग प्रयोग न करें।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!