Edited By Niyati Bhandari,Updated: 05 Sep, 2026 01:10 PM

मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope) इस सप्ताह प्रेम जीवन गर्माहट भरा रहेगा। रोमांटिक सरगर्मियों
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope) इस सप्ताह प्रेम जीवन गर्माहट भरा रहेगा। रोमांटिक सरगर्मियों के दौरान आपकी आत्मप्रेरणा और उत्साह आपके रिश्ते में नई ऊर्जा भरेंगे। अगर आप किसी नए रिश्ते में हैं तो आपके साथी के साथ आपकी केमिस्ट्री बढ़ेगी और आप दोनों एक दूसरे के साथ अधिक समय बिताएंगे।
लव टिप- सरप्राइज डेट नाइट प्लान करें।
वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope) इस वीक रोमांस का जादू आपके सिर चढ़कर बोलेगा। अपने पार्टनर के साथ मिलकर बहुत सारी नई रोमांटिक गतिविधियां कर सकते हैं, जिससे आपके रिश्ते में नवीनता बनी रहेगी। सिंगल की प्रेम में भावनात्मक गहराई की खोज खत्म होगी। किसी पुरानी मित्रता से नए रोमांस की शुरुआत हो सकती है।
लव टिप- लॉन्ग हग से प्यार को बढ़ाएं।
मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope) इस महीने आपके रिश्ते में भावनात्मक जुड़ाव और समझदारी बढ़ेगी। आप और आपके पार्टनर एक-दूसरे को गहराई से समझेंगे, जिससे आपके रिश्ते में सच्चे प्यार की अनुभूति होगी। प्रेम जीवन में उत्साह बना रहेगा। अविवाहितों के लिए नए रोमांटिक अवसरों की संभावना है। आपका आकर्षण और मिलनसार स्वभाव नए प्रेम संबंधों की शुरुआत में सहायक हो सकता है।
लव टिप- छोटे-छोटे स्पर्श से प्यार को बढ़ाएंय़
कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope) इस वीक प्रेम जीवन में रोमांचक और ताजगी भरे पल आएंगे। आपकी संवाद क्षमता और रचनात्मकता आपके रिश्ते को नई दिशा देने में सहायक होगी। सिंगल के लिए समय नए रोमांटिक अवसरों के लिए अनुकूल है। आपके आकर्षक व्यक्तित्व और सामाजिक स्वभाव के चलते आप नए लोगों से मिल सकते हैं, जो आपके लव लाइफ में नई ऊर्जा और उत्साह लाएंगे।
लव टिप- साथी का आभार जताएं।
सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope) इस वीक पार्टनर के साथ नई और रोमांचक गतिविधियां कर सकते हैं। जिससे वे आपके प्यार में पागल बने रहेंगे। प्रेम जीवन में संवेदनशीलता और सपनों की दुनिया का अनुभव होगा। अपने पार्टनर के साथ समय बिताने और उनके प्रति स्नेह दिखाने पर ध्यान दें, जिससे आपके रिश्ते में गहराई आएगी। सिंगल का क्रश के साथ एक मजबूत बंधन बनेगा।
लव टिप- बिना कुछ बोले प्यार को बढ़ाने वाली छोटी-छोटी एक्टिविटी करें।
कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope) इस वीक आपके रोमांटिक जीवन में बहार आएगी। आपकी भावनात्मक गहराई पार्टनर को प्रभावित करेगी। वे खुलकर आप से दिल की बातें शेयर करेंगे। यदि आप अविवाहित हैं तो नए प्रेम संबंधों की संभावना बढ़ रही है। आपका आकर्षक और आत्मआश्वस्त व्यक्तित्व नए रोमांस के लिए द्वार खोल सकता है।
लव टिप- साथी को स्पैश्ल महसूस करवाएं।
तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope) इस सप्ताह आपके रिश्ते में नई संभावनाओं और रोमांचक गतिविधियों का योग है। आप अपने पार्टनर के साथ यात्रा या किसी नई गतिविधि की योजना बना सकते हैं, जिससे आपके रिश्ते में नई ऊर्जा आएगी। सिंगल की स्वतंत्रता और उत्साही स्वभाव नए प्रेम संबंधों की संभावना को बढ़ा सकते हैं। आप किसी गंभीर और स्थिर रिश्ते की ओर बढ़ सकते हैं।
लव टिप- छोटी-छोटी चीजों के लिए साथी को धन्यवाद कहें।
वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope) प्रेम जीवन में भावनात्मक गहराई और संवेदनशीलता का अनुभव होगा। अपने पार्टनर के साथ समय बिताने के लिए उत्साहित रहेंगे और रोमांस के नए स्तर पर पहुंच सकते हैं। आपकी गर्मजोशी और आत्म-आश्वासन आपके रिश्ते में रोमांच और आनंद भर देंगे। अविवाहितों के लिए यह समय नए रोमांटिक संबंधों की शुरुआत के लिए अनुकूल है।
लव टिप- उन्हें खास महसूस करवाएं।
धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope) इस वीक लव लाइफ में सामंजस्य और रोमांस का प्रभाव रहेगा। पार्टनर के साथ अकेले में छोटी यात्रा करने का मौका मिलेगा। साथी की सहजता और सहयोग आपके रिश्ते को और मजबूत बनाएंगे। सिंगल के लिए यह समय नए रिश्ते की शुरुआत के लिए अच्छा है। आप एक गहरे और भावनात्मक जुड़ाव की ओर बढ़ सकते हैं।
लव टिप- पार्टनर की खुलकर तारीफ करें।
मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope) प्रेम जीवन में समर्पण और समझदारी का अनुभव होगा। पार्टनर के साथ गहरे संवाद और सहयोग के साथ एक मजबूत रिश्ता बनाएंगे। आपकी सजगता और व्यावसायिकता आपके रिश्ते में स्थिरता और सामंजस्य लाएगी। सिंगल ध्यान रखें वर्तमान सप्ताह नए रिश्ते की शुरुआत के लिए उतना अनुकूल नहीं हो सकता लेकिन किसी पुराने दोस्त के साथ भावनात्मक जुड़ाव बढ़ सकता है।
लव टिप- एक-दूसरे को अपने सपनों के बारे में बताएं।
कुंभ लव राशिफल ( Aquarius Love Horoscope) साथी के साथ गलतफहमियों के चलते रिश्ते में आपसी समझ और विश्वास जो खोया था, वो पहले से अधिक मजबूत होगा, जिससे आपके प्रेम संबंधों में स्थिरता आएगी। यदि आप किसी लम्बे समय से रिश्ते में हैं, तो यह समय आपके रिश्ते को एक नई दिशा देने के लिए अच्छा है। पार्टनर खुद से प्रपोज कर सकते हैं।
लव टिप- एक-दूसरे की भावनाओं को समझें।
मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope) पार्टनर के साथ गहरे रोमांटिक और भावनात्मक संबंध बनाएंगे। बहुत दिनों से चल रही संबंधों को लेकर बेचैनी खत्म होगी। प्रेम जीवन में स्थिरता और सुरक्षा का अनुभव होगा। सिंगल की प्रेम जीवन को लेकर की जा रही स्थिरता और समझदारी की खोज समाप्त होगी। नए रिश्ते की शुरुआत के लिए समय थोड़ा धीमा हो सकता है, लेकिन किसी पुराने दोस्त के साथ रिश्ता गहरा हो सकता है।
लव टिप- फोन, टीवी या लैपटॉप से दूरी बनाए रखें।