लव राशिफल 2 जनवरी- इस प्यार को क्या नाम दें

Edited By Niyati Bhandari,Updated: 02 Jan, 2021 01:43 AM

love rashifal

मेष- आज आपके और पार्टनर में चल रहा लड़ाई-झगड़ा शांत होगा। पहले से भी अधिक करीब

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मेष- आज आपके और पार्टनर में चल रहा लड़ाई-झगड़ा शांत होगा। पहले से भी अधिक करीब आएंगे। लव लाइफ बेहतरीन रहेगी। अपने रिश्ते को एक नया आयाम देने की कोशिश करेंगे।
उपाय- शिवलिंग पर काले तिल अर्पण करें।

वृष- रिश्ते में चल रही दूरियां खत्म होंगी। संबंधों में प्रगाढ़ता आएगी। पार्टनर के साथ खूबसूरत पल व्यतित करने का मौका मिलेगा। पुराने रिश्तों में नएपन का एहसास होगा। विवाह के भी योग बन रहे हैं।
उपाय- सरसों का तेल दान करें।

मिथुन- लव लाइफ में जो भी समस्या चल रही है, वो आज खत्म हो जाएगी। मानसिक रूप से प्रसन्न रहेंगे। शुभ समाचार मिलेगा। प्यार का इजहार करने के लिए आज का दिन बहुत शुभ है।
उपाय- काली गाय को मोतीचूर के लड्डू खिलाएं।

कर्क- आज रुठे साथी को नहीं मनाया तो स्थिति बिगड़ जाएगी। रिश्ता टूटने की नौबत भी आ सकती है। कोई करीबी दूरियां बढ़ाने की कोशिश करेगा। अपने रिश्ते को प्यार से संभालें।
उपाय- भोजन में काली मिर्च प्रयोग करें।

सिंह- आज लव लाइफ नॉर्मल रहने वाली है। कुछ को दिल टूटने का गम सहना पड़ेगा लेकिन उन्हें कोई खास फर्क नहीं पड़ेगा, वे नए हमदम की तलाश में निकल जाएंगे।
उपाय- काले घोड़े को गुड़ खिलाएं।

कन्या- आज पार्टनर का व्यवहार बहुत रोमांटिक रहने वाला है। कहीं बाहर घुमने जाएंगे। जो सिंगल हैं उनको मनचाहा नया रिश्ता मिलेगा। जिससे लाइफ में रोमांस का नशा बढ़ेगा।
उपाय-  शनि चालीसा का पाठ करें।

तुला- आज किसी कारणवश पार्टनर से दूर रहना पड़ेगा। साथी की कमी खलेगी। फोन पर भावनाओं का आदान-प्रदान होगा। जिससे तन और मन प्रफुल्लित रहेगा।
उपाय- काले कुत्ते को तेल लगाकर रोटी खिलाएं।

वृश्चिक- आज का दिन लव लाइफ के लिए काफी अच्छा रहने वाला है। सिंग्लस को मनचाहे साथी का साथ प्राप्त करने में सफलता हासिल होगी। विवाह के योग भी बन रहे हैं।
उपाय- बंदरों को भुने हुए चने खिलाएं।

धनु- आज सारा दिन आपकी लाइफ में उथल-पुथल मची रहेगी। स्वभाव को शांत रखें। जान- पहचान बढ़ेगी और किसी नए साथी के साथ मोहब्बत का आरंभ भी हो सकता है।
उपाय- पीपल पर मीठा जल अर्पित करें।

मकर- आज पार्टनर के साथ कुछ मतभेद हो सकते हैं। उन्हें आपस में सुलझा लेंगे तो बेहतर है, कोई तीसरा बात को बनाने की बजाय बिगाड़ सकता है। लव लाइफ नीरस रहेगी।
उपाय- पीपल पर सरसों के तेल का दीपक लगाएं।

कुंभ- आज आपका व्यवहार काफी भावुक और सहज होने वाला है। किसी खास व्यक्ति से मुलाकात नए रिश्ते को जन्म दे सकती है। लव लाइफ में सुधार होगा लेकिन अड़चन आ सकती है।
उपाय- घर के मंदिर में अगरबत्ती लगाएं। 

मीन- आज साथी के साथ लड़ाई-झगड़े की नौबत आ सकती है लेकिन मनभेद नहीं होंगे। गलतफहमियां जल्दी खत्म हो जाएंगी। लव लाइफ कुछ खास नहीं रहेगी लेकिन नजदीकियां बनी रहेंगी।
उपाय- पीपल की पांच या सात परिक्रमा करें।

 

 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!