Navratri 2019: नवरात्रि में होती है, मां दुर्गा के इन 9 रूपों की पूजा

Edited By Lata,Updated: 18 Sep, 2019 03:53 PM

navratri 2019

हिंदू धर्म में नवरात्रि का बड़ा महत्व होता है, मां के भक्त नवरात्रि का इंतजार बड़ी बेसब्री से करते हैं। बता दें कि साल में पांच बार नवरात्र के पर्व आते हैं

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
हिंदू धर्म में नवरात्रि का बड़ा महत्व होता है, मां के भक्त नवरात्रि का इंतजार बड़ी बेसब्री से करते हैं। बता दें कि साल में पांच बार नवरात्र के पर्व आते हैं- चैत्र, आषाढ़, अश्विन, पौष और माघ माह के नवरात्रि।  चैत्र और अश्विन शारदीय नवरात्रि को ही मुख्य माना गया है। जबकि आषाढ़, पौष और माघ के नवरात्रि को गुप्त नवरात्रि कहते हैं। हर इंसान दोनों नवरात्रि बड़े उत्साह के साथ मनाते हैं। 9 दिनों तक लगातार ये पर्व चलता है और नौ दिन मां के अलग-अलग रूपों की पूजा होती है। जिसके बारे में आज हम आपको बताने जा रहे हैं। 
PunjabKesari
मां शैलपुत्री- नवरात्रि के पहले दिन मां के शैलपुत्री रूप की पूजा की जाती है। मां शैलपुत्री की पूजा में चंद्रमा का महत्व होता है। इनकी पूजा से चंद्रमा से संबंधित दोष समाप्त हो जाते हैं।

मां ब्रह्मचारिणी- नवरात्रि के दूसरे दिन देवी के ब्रह्मचारिणी स्वरूप की पूजा होती है। ज्योतिष के अनुसार देवी ब्रह्मचारिणी मंगल ग्रह को नियंत्रित करती हैं। देवी के इस स्वरूप की पूजा से मंगल ग्रह के बुरे प्रभाव कम होते हैं।

मां चंद्रघंटा- नवरात्रि के तीसरे दिन चंद्रघण्टा की आराधना होती है। देवी चंद्रघण्टा शुक्र ग्रह को नियंत्रित करती हैं। इनकी पूजा से शुक्र ग्रह का अशुभ प्रभाव कम होता है।

मां कूष्मांडा- चौथा दिन मां कूष्माण्डा की पूजा का दिन होता है। कूष्माण्डा सूर्य का प्रतिनिधित्व करती हैं। नवरात्रि के दिनों में मां दुर्गा के इस स्वरूप की पूजा से कुंडली से सूर्य का अशुभ प्रभाव कम होता है।
PunjabKesari
मां स्कंदमाता- पांचवें दिन देवी स्कंदमाता की पूजा होती है। यह देव बुध ग्रह को नियंत्रित करती हैं। 

मां कात्यायनी- छठे दिन देवी कात्यायनी की पूजा की जाती है। यह देवी बृहस्पति ग्रह को नियंत्रित करती हैं। पूजा से बृहस्पति के बुरे प्रभाव कम होते हैं।

मां कालरात्रि- देवी कालरात्रि शनि ग्रह को नियंत्रित करती हैं। पूजा से शनि के बुरे प्रभाव कम होते हैं।

मां महागौरी- देवी महागौरी राहु ग्रह को नियंत्रित करती हैं। पूजा से राहु के बुरे प्रभाव कम होते हैं।
PunjabKesari
मां सिद्धिदात्री- देवी सिद्धिदात्री केतु ग्रह को नियंत्रित करती हैं। पूजा से केतु के बुरे प्रभाव कम होते हैं।

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!