ज्योतिष से जानें, नीम के पौधे का मानव जीवन पर प्रभाव

Edited By Lata,Updated: 25 Jul, 2019 03:33 PM

neem plant effects on human life

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार हमारे जीवन से जुड़ी हर एक चीज़ का अपना एक अलग महत्व होता है

ये नहीं देखा तो क्या देखा (VIDEO)
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार हमारे जीवन से जुड़ी हर एक चीज़ का अपना एक अलग महत्व होता है और उन्हीं में से एक हैं पेड़-पौधे। इंसान के जीवन में हर एक पेड़ एहमियत रखता है। वहीं हम बात करेंगे नीम के पेड़ के फायदों के बारे में। नीम एक ऐसा पेड़ है, जो बहुत ही आम है और हर जगह पाया जाता है। कहते हैं कि नीम में बहुत औषधीय गुण पाए जाते हैं, इसलिए हर व्यक्ति इसे अपने जीवन में प्रयोग करते हैं। इसकी पत्तियां तो काम करती ही हैं इसके साथ ही इसके बीज भी बहुत चीज़ों में इस्तेमाल किए जाते हैं। इसकी पत्तियां किसी भी प्रकार के संक्रमण को रोक सकती हैं। लेकिन इसका अधिक प्रयोग करने पर नपुंसकता आती है, इस बात का ध्यान जरूर रखें। 
PunjabKesari, kundli tv
धार्मिक और ज्योतिषीय महत्व
धार्मिक दृष्टि से अगर देखा जाए तो देवीय शक्ति की उपासना में नीम का प्रयोग खूब किया जाता है। इसके साथ ही मां शीतला और काली माता की पूजा में नीम का प्रयोग किया जाता है। वहीं अगर बात की जाए ज्योतिष की तो नीम का सम्बन्ध शनि और कहीं-कहीं केतु से जोड़ा गया है। शनि की शांति के लिए नीम की लकड़ी पर हवन करना शीघ्र फलदायी होता है। इसी प्रकार नीम के पत्तों वाले जल से स्नान करने पर केतु की समस्याएं दूर होती हैं। नीम की लकड़ी पर बने हुए यन्त्र अत्यंत प्रभावशाली माने जाते हैं।
PunjabKesari, kundli tv
विशेष प्रयोग 
अगर आप नीम का पौधा अपने घर में लगाना चाहते हैं तो ऐसे स्थान पर लगाएं, जहां से पूरे घर से उसकी हवा आ सके।

नीम का पौधा लगाने के लिए घर का मुख्य द्वार सही रहता है और ये अत्यंत शुभ माना गया है।

अगर किसी को वाणी की समस्या हो या चंचल मन की समस्या हो तो नीम की दातुन जरूर करनी चाहिए।

ऐसा माना गया है कि नीम की लकड़ी के पलंग पर सोने से त्वचा की समस्याएं दूर होती हैं।

नीम के तेल और छाल के प्रयोग से कुष्ठ रोग सरलता से दूर किए जा सकते हैं।
PunjabKesari, kundli tv
वास्तु के अनुसार नीम के पत्तों का वन्दनवार लगाने से घर में नकारात्मक उर्जा प्रवेश नहीं करती है। 

घर में अगर बुजुर्ग हों तो नीम का पौधा जरूर लगाएं और उसकी नियमित देखभाल करते रहें।

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!