Breaking




पूजा-पाठ करते समय कभी न करें ये गलतियां

Edited By Lata,Updated: 05 Jul, 2019 12:46 PM

never do these mistakes while praying

हिंदू धर्म में पूजा-पाठ को विशेष महत्व दिया जाता है। कहते हैं कि पूजा के समय कई बार व्यक्ति बहुत सी ऐसी गलतियां कर देता है, जिसका उसे अंदाजा भी नहीं होता है।

ये नहीं देखा तो क्या देखा (Video)
हिंदू धर्म में पूजा-पाठ को विशेष महत्व दिया जाता है। कहते हैं कि पूजा के समय कई बार व्यक्ति बहुत सी ऐसी गलतियां कर देता है, जिसका उसे अंदाजा भी नहीं होता है। इसलिए इंसान के द्वारा की गई पूजा का सही फल उसे नहीं मिल पाता है। देवी भागवत के नौवें स्कंद में बताया गया है कि पूजा में उपयोग आने वाली कुछ महत्वपूर्ण चीजें जो पवित्र होती हैं, उन्हें जमीन पर नहीं रखना चाहिए। यानि कि उन्हें किसी न किसी आसन या पात्र में रखना चाहिए। लेकिन कई बार इंसान जल्दबाजी में ऐसी गलतियां कर देता है, जिसका परिणाम उसे बाद में भुगतना पड़ता है।

PunjabKesari, kundli tv

शास्त्रों के अनुसार कभी भी पूजा में उपयोग होने वाली वस्तुओं को जमीन पर न रखें। ऐसा करने से उन चीजों की पवित्रता तो कम होती हैं साथ ही उनका प्रभाव भी कम हो जाता है। तो चलिए जानते हैं उन चीजों के बारे में विस्तार से।
PunjabKesari, kundli tv

शालिग्राम और शिवलिंग
कहते हैं कि इन चीजों को सीधे जमीन पर रखने से दोष लगता है। शालिग्राम शिला और शिवलिंग पूजनीय होते हैं। इन्हें सीधे जमीन पर रखने से इनसे निकलने वाली उर्जा और घर की उर्जा में टकराव पैदा होता है। जिसका असर आस-पास के लोगों पर पड़ता है। इसलिए दरिद्रता और रोगों से बचने के लिए इन्हें सीधे जमीन पर नहीं रखना चाहिए। इसके लिए बाजार में इनके आसन मिलते हैं या फिर आप घर पर भी इनके लिए कपड़े का आसन बना सकते हैं।
PunjabKesari, kundli tv

शंख, स्वर्ण और चंदन
ये सारी चीज़ें देवी लक्ष्मी जी की प्रिय वस्तुएं हैं। ये पूजा में उपयोग होनी वाली महत्वूपर्ण चीजें मानी गई हैं। लक्ष्मी जी का रंग स्वर्ण और चंदन के समान है। वहीं शंख उनके साथ समुद्र मंथन से प्राप्त हुआ है। माना जाता है कि इन वस्तुओं को सीधे जमीन पर रखने से लक्ष्मी जी का अपमान होता है। घर में समृद्धि और सौभाग्य की इच्छा रखने वाले लोगों को इन चीजों को सीधे जमीन पर नहीं रखना चाहिए।
PunjabKesari, kundli tv

दीपक और कपूर
इनमें हम अग्नि प्रज्वलित होती है। ये दोनों वस्तुएं अग्निदेव की प्रतीक मानी जाती हैं। दीपक और कपूर से देवी-देवताओं की आरती भी की जाती है। इसलिए अग्नि दोष और असफलता से बचने के लिए इन चीजों को सीधे जमीन पर नहीं रखना चाहिए। किसी कटोरी में रखना शुभ माना जाता है।

Let's Play Games

Game 1
Game 2
Game 3
Game 4
Game 5
Game 6
Game 7
Game 8

Related Story

    Trending Topics

    IPL
    Royal Challengers Bengaluru

    190/9

    20.0

    Punjab Kings

    184/7

    20.0

    Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

    RR 9.50
    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!