द्रौपदी के जन्म से जुड़ा ये सच नहीं जानते होंगे आप

Edited By Lata,Updated: 13 Aug, 2019 11:05 AM

religious story in hindi

इस बात से तो वाकिफ ही होंगे कि द्रौपदी महाभारत के प्रमुख पात्रों में से एक थी। ज्यादातर लोग द्रौपदी को पांचाली के नाम से भी जानते हैं,

ये नहीं देखा तो क्या देखा (Video)
इस बात से तो वाकिफ ही होंगे कि द्रौपदी महाभारत के प्रमुख पात्रों में से एक थी। ज्यादातर लोग द्रौपदी को पांचाली के नाम से भी जानते हैं, यानि 5 पांडवों की पत्नी के रूप में भी जानते हैं। द्रौपदी ने हमेशा मुसीबत के समय में भगवान कृष्ण को पुकारा था और भगवान ने उसका साथ भी दिया था। महाभारत की कथाओं के मुताबिक द्रौपदी राजा द्रुपद की पुत्री थीं। लेकिन क्या ये बात कोई जानता है कि उसका जन्म मां के गर्भ से नहीं बल्कि हवन कुंड से हुआ था? अगर नहीं जानते तो चलिए आज हम आपको इससे जुड़ी कथा के बारे में बताते हैं। 
PunjabKesari, kundli tv
कथा के अनुसार राजा द्रुपद एक ऐसे पुत्र की प्राप्ति चाहते थे जो कौरवों और पांडवों के गुरु द्रोणाचार्य का वध कर सके। राजा द्रपद ने ज्ञानी और तपस्वी दो ब्राह्मण भाइयों याज और उपयाज के निर्देश पर दिव्य हवन का आयोजन किया। इस हवन के दौरान राजा द्रुपद को पुत्र और पुत्री दोनों की प्राप्ति हुई, जिनका नाम धृष्टद्युमन और द्रौपदी रखा गया। जी हां, ये बात सच है कि द्रौपदी का जन्म हवन कुंड से हुआ था न कि माता के गर्भ से। 
PunjabKesari, kundli tv
भविष्य पुराण की कथा में इस बात का उल्लेख है कि पूर्वजन्म में द्रौपदी एक ब्राह्मण की पुत्री थी। इनके पति की मृत्यु हो जाने के चलते इन्हें वैधव्य का सामना करना पड़ता था। द्रौपदी ने ब्राह्मणों और साधुओं की बड़ी सेवा की थी। साधुओं की कृपा से इन्होंने स्थाली दान व्रत किया था। इस व्रत से उन्हें यह वरदान मिला कि वह देवी लक्ष्मी के समान होंगी। पूर्वजन्म में अल्पायु में ही विधवा हो जाने के चलते द्रौपदी ने ऋषियों की सलाह पर महादेव की तपस्या करना शुरू कर दिया। भगवान शिव ने द्रौपदी की तपस्या से खुश होकर दर्शन दिया और वरदान मांगने को कहा। द्रौपदी ने वरदान के तौर पर ऐसा पति मांगा जो किसी एक पुरुष में गुण मिलना आसान नहीं था। इस वरदान के चलते ही द्रौपदी पांच पतियों की पत्नी बनीं। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!