Shukra Gochar: शुक्र देव कर चुके हैं कर्क राशि में गोचर, इन राशियों के खुलेंगे भाग्य

Edited By Updated: 09 Jul, 2024 10:55 AM

shukra gochar

ज्योतिष शास्त्र में, एक समय के बाद हर ग्रह एक राशि से दूसरी राशि में गोचर करता है। जिसका प्रभाव हर राशि पर अलग-अलग तरह से पड़ता है। शुक्र ग्रह को सुख-समृद्धि का कारक ग्रह माना जाता है।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Shukra Gochar 2024: ज्योतिष शास्त्र में, एक समय के बाद हर ग्रह एक राशि से दूसरी राशि में गोचर करता है। जिसका प्रभाव हर राशि पर अलग-अलग तरह से पड़ता है। शुक्र ग्रह को सुख-समृद्धि का कारक ग्रह माना जाता है। शुक्र को एक शुभ ग्रह माना गया है। सुख-समृद्धि का कारक मिथुन राशि से कर्क राशि में 7 जुलाई को गोचर कर चुके हैं। शुक्र के एक राशि से दूसरी राशि में परिवर्तन करने से कई राशियों पर शुभ और अशुभ प्रभाव पड़ा है। तो आइए जानते हैं कि कौन-कौन सी राशियों पर शुक्र के गोचर से क्या प्रभाव पड़ा है-

PunjabKesari Shukra Gochar
Leo Horoscope सिंह राशि
शुक्र के गोचर से सिंह राशि के जातकों को धन लाभ होने की संभावना है। परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान पर जाने का प्रोग्राम बनाएंगे। इस राशि के छात्रों को परीक्षा में मनचाही सफलता मिलेगी। प्रेम जीवन व्यतीत कर रहे लोग शादी के बंधन में बंध सकते हैं।

Libra Horoscope तुला राशि
तुला राशि के जातकों के लिए शुक्र का कर्क राशि में गोचर काफी शानदार रहेगा। ऑफिस में अधिकारियों के साथ अच्छा तालमेल बना रहेगा। किसी दोस्त के साथ मिलकर कोई नया व्यापार शुरू कर सकते हैं। राजनीति से जुड़े लोगों को समाज में मान-सम्मान मिलेगा।

PunjabKesari Shukra Gochar
Capricorn Horoscope मकर राशि
मकर राशि के जातकों के लिए शुक्र का गोचर काफी सकारात्मक परिणाम लेकर आया है। घर में किसी मांगलिक कार्य का आयोजन करवा सकते हैं। बहन के लिए अच्छे और बड़े घर से रिश्ता आ सकता है। परिवार के किसी सदस्य को नौकरी के सिलसिले में शहर से बाहर जाना पड़ सकता है।

Aquarius Horoscope कुंभ राशि
कुंभ राशि के जातकों के लिए शुक्र का राशि परिवर्तन काफी अच्छा रहने वाला है। जो लोग नई नौकरी ढूंढ रहे हैं, उन्हें सफलता मिलेगी। बिजनेस में धन लाभ होने से आर्थिक स्थिति में सुधार होता हुआ नजर आएगा। इस राशि के छात्र उच्च शिक्षा के लिए विदेश जाने का प्लान बनाएंगे।

PunjabKesari Shukra Gochar

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!