देश के मुख्य तीर्थों में शामिल है ये इस मंदिर, का नाम, जहां होता है केवल माता का श्राद्ध

Edited By Jyoti,Updated: 09 Sep, 2020 07:25 PM

siddhpur matrugaya tirth

जब भी किसी धार्मिक स्थलों की बात होती है तो सबसे पहले नाम शायद भारत का ही आता है, क्योंकि यहां विभिन्न धर्मों के लोग रहते हैं।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
जब भी किसी धार्मिक स्थलों की बात होती है तो सबसे पहले नाम शायद भारत का ही आता है, क्योंकि यहां विभिन्न धर्मों के लोग रहते हैं। जिस कारण यहां अधिकतर मात्रा में तीर्थ स्थल व मंदिर आदि हैं। इन्हीं में से एक मंदिर के बारे में आज हम आपको बताने जा रहे हैं, जिसे भारत में स्थित मुख्य तीर्थ स्थलों में से एक कहा जाता है। और यहां की सबसे खास बात तो ये है कि यहां सनातन धर्म में अधिक महत्व रखने वाले पितृ पक्ष के दौरान केवल एक ही श्राद्ध संपन्न किया जाता है। जी हां, लोक मान्यता है इस तीर्थ स्थल में केवल माता का श्राद्ध संपन्न किया जाता है। 
PunjabKesari, Siddhpur Matrugaya Tirth, Gujarat Siddhpur Matrugaya Tirth, Pitru Paksha, Pitru Paksha 2020, Pitri Paksha, Shradh Paksha, pitar tarpan, Sarvpitri amavasy, Saptami Shradh, Saptami Matar Shradh, Dharmik Sthal, Religious Place in india, hindu teerth Sthal
सनातन धर्म में किए जाने वाले 16 संस्कारों में से एक श्राद्ध कर्म-कांड है। अपने जन्म से लेकर अपने मृत्यु तक प्रत्येक व्यक्ति के लिए इन सभी संस्कारों को संपन्न करना पड़ता है। बल्कि कहा जाता प्रत्येक जातक 16 संस्कार गर्भधारण से शुरू होता है औक अंत में मरने के बाद अंतिम संस्कार से होता है। तो कहा ये भी जाता है कि धार्मिक मान्यताएं हैं कि मृत्यु के बाद भी व्यक्ति को अपने पूर्वजों का आशीर्वाद प्राप्त होता है। यही कारण है कि कहा जाता है कि प्रत्येक इंसान को अपनी पूर्वजों के प्रति आदरभाव रखना चाहिए।

PunjabKesari, Siddhpur Matrugaya Tirth, Gujarat Siddhpur Matrugaya Tirth, Pitru Paksha, Pitru Paksha 2020, Pitri Paksha, Shradh Paksha, pitar tarpan, Sarvpitri amavasy, Saptami Shradh, Saptami Matar Shradh, Dharmik Sthal, Religious Place in india, hindu teerth Sthal
इन्हीं सभी मान्यताओं के चलते हमारे देश में ऐसे कई तीर्थ आदि स्थापित हैं, जहां लोग अपने पूर्वजों की आत्मा की शांति के लिए कर्म कांड करते हैं। इन्हें में से एक पितृ तीर्थ देश के गुजरात राज्य, सिद्धपुर नामक स्थान पर बिंदु सरोवर तट पर बनाया गया है, जिससे से जुड़ी मान्यताओं के अनुसार यहां पर केवल माता की श्राद्ध या मातृश्राद्ध करने का विधान है। 

PunjabKesari, Siddhpur Matrugaya Tirth, Gujarat Siddhpur Matrugaya Tirth, Pitru Paksha, Pitru Paksha 2020, Pitri Paksha, Shradh Paksha, pitar tarpan, Sarvpitri amavasy, Saptami Shradh, Saptami Matar Shradh, Dharmik Sthal, Religious Place in india, hindu teerth Sthal
कहा जाता है कि ऋग्वेद की ऋचांओं में भी गुजरात के सिद्धपुर का वर्णन किया गया है। बता दें ये बिंदु सरोवर गुजरात के अहमदाबाद से करीब 130 कि.मी. उत्तर दिशा में स्थित है। जिसका उल्लेख सनातन धर्म के सबसे प्रमुख ग्रंथ रामायण और महाभारत में भी मिलता है। 
PunjabKesari, Siddhpur Matrugaya Tirth, Gujarat Siddhpur Matrugaya Tirth, Pitru Paksha, Pitru Paksha 2020, Pitri Paksha, Shradh Paksha, pitar tarpan, Sarvpitri amavasy, Saptami Shradh, Saptami Matar Shradh, Dharmik Sthal, Religious Place in india, hindu teerth Sthal
इससे जुड़ी कथाओं के अनुसार सिद्धपुर के बिंदु सरोवर तट पर सबरे पहले कपिल मुनि ने अपनी माता का श्राद्ध किया था। सांख्य दर्शन के प्रणेता और भगवान विष्णु के अवतार के नाम से जाने, जाने वाले कपिल मुनि का आश्रम सरस्वती नदी के तट पर बिंदु सरोवर पर था। इसी बिंदु सरोवर के तट पर कपिल मुनि ने अपनी माता के मोक्ष की प्राप्ति के लिए कार्तिक महीने में अनुष्ठान किया था। यहां के एक अन्य लोक मत के अनुसार भगवान परशुराम ने भी अपनी माता का श्राद्ध बिंदु सरोवर के तट पर किया था। जिस कारण आज के समय में इस बिंदु सरोवर को मुख्य रूप से मातृ मोक्ष स्थल के नाम से जाना जाता है। 
PunjabKesari, Siddhpur Matrugaya Tirth, Gujarat Siddhpur Matrugaya Tirth, Pitru Paksha, Pitru Paksha 2020, Pitri Paksha, Shradh Paksha, pitar tarpan, Sarvpitri amavasy, Saptami Shradh, Saptami Matar Shradh, Dharmik Sthal, Religious Place in india, hindu teerth Sthal

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!