Edited By Niyati Bhandari,Updated: 23 Nov, 2026 01:49 PM

केरल की राजधानी तिरुवनंतपुरम के पेट्टा इलाके में एक चर्च के पादरी के इस्तीफे की मांग को लेकर रविवार को श्रद्धालुओं के 2 गुटों के बीच झड़प हो गई। इसके बाद चर्च परिसर में पुलिस तैनात करनी पड़ी। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि यह...
तिरुवनंतपुरम (एजैंसी): केरल की राजधानी तिरुवनंतपुरम के पेट्टा इलाके में एक चर्च के पादरी के इस्तीफे की मांग को लेकर रविवार को श्रद्धालुओं के 2 गुटों के बीच झड़प हो गई। इसके बाद चर्च परिसर में पुलिस तैनात करनी पड़ी। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि यह घटना पेट्टा स्थित सेंट ऐनी चर्च में हुई।
अधिकारियों के अनुसार, रविवार सुबह श्रद्धालुओं के एक गुट ने पादरी फादर थियोडोसियस डी क्रूज को चर्च के आवास में बंद कर दिया। इसका विरोध करने पर पादरी का समर्थन कर रहे दूसरे गुट के लोगों से उनकी झड़प हो गई।
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। यह विवाद तब और बढ़ गया, जब 15 अक्तूबर की रात सार्वजनिक स्थान पर कथित तौर पर शराब पीने के मामले में पादरी और 2 अन्य लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया।