Tarot Card Rashifal (11th April 2021): टैरो कार्ड्स से करें अपने भविष्य के दर्शन

Edited By Jyoti,Updated: 11 Apr, 2021 03:46 PM

tarot card rashifal in hindi

मेष: भाग्य साथ देगा। आकस्मिक धन लाभ होगा। नौकरी की तलाश ख़त्म होने वाली है। कोई अच्छा अवसर हाथ लगेगा।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
मेष: भाग्य साथ देगा। आकस्मिक धन लाभ होगा। नौकरी की तलाश ख़त्म होने वाली है। कोई अच्छा अवसर हाथ लगेगा। प्रेम प्रसंगों में निराशा हाथ लगेगी। धार्मिक यात्राएं हो सकती हैं।
उपाय: श्री यंत्र के दर्शन कर घर से बाहर निकलें।

वृष: किसी प्रकार का सरकारी जुर्माना या टैक्स भरना पड़ सकता। अनैतिक कार्यों में भागीदार न दें। व्यापार में कोई अधिक उछाल नहीं दिखेगा। स्वास्थ्य में सुधार रहेगा। 
उपाय: विष्णु सहस्त्रनाम का जाप करें।

मिथुन: नौकरी में कई परिवर्तन आने के आसार हैं। अज्ञात शत्रुओं से सावधान रहें। शॉपिंग करने की योजना बन सकती है। फाइनेंस के मामले में समझदारी से काम लें। अनावश्यक पारिवारिक बोझ बढ़ सकता है। 
उपाय: किन्नरों को कॉस्मेटिक का सामान दान करें।

कर्क: लोहे के काम से फायदा होगा। वाहन सुख की प्राप्ति हो सकती है। अनावश्यक व्यय होने की संभावना है। व्यापार में विस्तार करने की सोच लाएं। आपका प्रयोग सफल होगा। 
उपाय: पीले कपड़े में मुठ्ठी चावल बांध अपने लॉकर में रखें।

सिंह: आजीविका चलाने के लिए पैसों की स्थिति संतोषजनक रहेगी। व्यापार में कोई बड़ा लाभ होगा। किसी के विवाह का निमंत्रण पत्र आ सकता है। यात्रा लाभदायक सिद्ध होगी। 
उपाय: रोटी पर आचार रख कर गरीब को दें।

कन्या: किसी बड़े का व्यापार में साथ मिलेगा। भाई बहनों का सहयोग काम के बोझ को कम करेगा। जॉब ऑफर हाथ लगने के योग हैं। किसी बड़ी सफलता के उम्मीद में आपको चाटुकारिता करनी पड़ेगी। विदेशी कंपनी से लाभ मिलेगा। 
उपाय: किसी व्यक्ति को चश्मा दान करें।

तुला: कार्य सिद्धि के योग हैं। आत्मविश्वास बढ़ेगा। आपको नए व्यक्तियों से मिलने का अवसर प्राप्त होगा। भविष्य की योजनाएं पहले से दूसरों को बताने से बचें। पिता के किसी मित्र की सहायता मिलेगी। 
उपाय: विधवा स्त्रियों के चरण स्पर्श करें।

वृश्चिक: आय सामान्य रहेगी। अच्छे मित्रों से सम्पर्क बढ़ेगा। किसी प्रकार का समझौता करने के लिए परिवार वाले आपको मज़बूर कर सकते हैं। आपको अपने खुद के लिए स्टैंड लेना सीखना होगा। 
उपाय: केसर का तिलक लगाएं।

धनु: विद्यार्थी वर्ग को लाभ मिलेगा। अपने गुरुओं से सम्पर्क बढ़ाएं। नौकरी में प्रमोशन भी टल सकती है। आपको संयम से कम लेना चाहिए। मन धन के मामलों में विचलित हो सकता है। 
उपाय: गीता सार का पाठ करें।

कुंभ: ज्यादा प्रलोभन नुकसानदेह साबित होगा। लोगों को आपकी कमियां पकड़ने का अवसर ना दें। अपने पार्टनर के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। धन संचय करने में मदद मिलेगी। 
उपाय: छोटी कन्याओं को इलायची और मिश्री दान करें।

मीन: बुरी आदतों को खुद पर हावी ना होने दें। सुख में कमी आ सकती है। समाज में रुतबा हासिल करने के लिए आपके अच्छे व्यवहार का होना बेहद जरूरी है। माता पर विशेष ध्यान दें। 
उपाय: गंगा स्नान करें।

नीलम
neelamkataria0012@gmail.com

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!