Kundli Tv- बुधवार को चलेगी Success की Rail

Edited By Jyoti,Updated: 27 Jun, 2018 10:13 AM

मेष राशि वालों आज जो भी काम शुरू करेंगे उसमें सक्सेस मिलेगी। ऑफिस में जिम्मेदारियां बढ़ेंगी, काम के साथ-साथ आपको मान-सम्मान भी मिलेगा। आपको प्रमोशन मिल सकता है।

ये नहीं देखा तो क्या देखा (देखें VIDEO)

मेष राशि वालों आज जो भी काम शुरू करेंगे उसमें सक्सेस मिलेगी। ऑफिस में जिम्मेदारियां बढ़ेंगी, काम के साथ-साथ आपको मान-सम्मान भी मिलेगा। आपको प्रमोशन मिल सकता है। पैसों के लेन-देन के मामले सुलझ जाएंगे। घर की आर्थिक स्थिति भी मज़बूत होगी। घर में खुशी का माहौल बना रहेगा। कोई दोस्त आपकी मदद करेगा।
शुभ रंग- मेंजटा  शुभ नंबर- 1

वृष राशि वालों आज आपको जिस बात का इंतजार है, वो आज आपकी पूरी सकती है। आप में सकारात्मकता और जोश रहेगा। आपसे मिल कर कुछ लोग प्रभावित भी होंगे। जीवनसाथी या प्रेमी के साथ मामले सुलझेंगे। अगर आपका खुद का बिज़नेस हैं, तो उसमें सफलता हासिल होगी। नए निवेश के बारे में विचार कर सकते हैं। पुरानी समस्याओं का समाधान निकाल लेंगे। अनमैरिड को शादी के प्रपोजल भी मिल सकते हैं।
शुभ रंग- मेरुन  शुभ नंबर- 9

मिथुन राशि वालों आप काम को लेकर पॉजिटिव रहें, सक्सेस मिलेगी। ऑफिस में बॉस आपके काम से बहुत खुश रहेंग, जिससे आपके मन में प्रसन्नता बनी रहेगी। बड़ी से बड़ी परेशानी का हल आसानी से निकाल लेंग। बिज़नेस के काम से छोटी यात्रा करनी पड़ सकती हैं जिससे आपको लाभ होग। आज आपकी लव लाइफ अच्छी रहेगी। पार्टनर से सुख और खुशियां मिलेगी। नए दोस्त बनेंगे।
शुभ रंग- पीच  शुभ नंबर- 9

कर्क राशि वालों आज बेरोजगार लोग नौकरी की तलाश की दिशा बदलेंगे तो सफलता जरुर मिलेगी। आज का दिन आपके लिए अनुकूल होगा। रोजमर्रा के कामों से फायदा होगा। कोई शुभ चिंतक जो सलाह दे, उसे मान लें। परिवार के साथ अच्छे से समय बिताएंगे। यात्रा का कोई कार्यक्रम बन सकता है। प्रेमी के साथ बहुत अच्छा समय बीताएंगे। परिवार के किसी एक सदस्य के बारे में आपको कोई अच्छी ख़बर मिल सकती है। व्यवहार सकारात्मक रखें।
शुभ रंग- काला  शुभ नंबर- 4

सिंह राशि वालों आज नौकरी के क्षेत्र में कुछ बदलाव होने के योग बन रहे हैं। अपने मन की बातें किसी से शेयर करना चाहते हैं तो आज करें इससे आपको फायदा होगा। परिवार की कोई अनबन आज खत्म हो सकती है साथ ही आपको कुछ लोगों के साथ पुराने मामले सुलझाने पड़ सकते हैं। आप किसी नए काम में हाथ आजमाएंगे और उसमें सफल भी रहेंगे। आज का दिन अच्छे से बीतेगा।
शुभ रंग- हरा  शुभ नंबर- 9

कन्या राशि वालों आज कार्यक्षेत्र में मेहनत की स्थिति रहेगी जो नया मौका मिले, उसे जाने न दें, भविष्य में काम आएगी, बस खुद पर कॉन्फीडेंस रखें। सभी परेशानियां दूर हो जाएंगी। फैमिली के साथ बाहर घूमने जा सकते हैं। सभी रुके हुए काम भी पूरे होंगे। आपके ज्यादातर काम समय से ही पूरे हो जाएंगे।
शुभ रंग- लाल  शुभ नंबर- 2

तुला राशि वालों आज आप अच्छा पैसा कमाएंगे लेकिन ख़र्च में इज़ाफ़ा आपके लिए बचत को थोडा मुश्किल बना देगा। दोस्त आज आपके अच्छे व्यवहार का फायदा उठा सकते हैं इसलिए थोड़ा सावधान रहें। बिज़नेस में बढ़ोतरी होगी। बिज़नेस के सिलसिले में विदेश जाना पड़ सकता है। पैसों के मामलों में दोस्तों से सहायता मिलेगी। किसी को प्रपोज करना चाहते हैं तो कर दें आज का दिन अच्छा है।
शुभ रंग- नांरगी  शुभ नंबर- 3

वृश्चिक राशि वालों आज दोस्त और भाइयों के सहयोग से सोचे हुए काम पूरे होंगे। आज लोग आपकी तरफ आकर्षित होंगे। किसी कार्यक्रम को लेकर आप बेहद उत्साहित रहेंगे। कॉन्फिडेंस पहले से और बढ़ जाएगा। सकारात्मकता और उत्साह भी रहेगा। गुस्से पर थोड़ा कंट्रोल रखें तो दिन बहुत अच्छा बीतेगा। कोशिश करेंगे, तो कठिन से कठिन काम भी आसानी से निपटा लेंगे।
शुभ रंग- समुद्री हरा  शुभ नंबर- 8

धनु राशि वालों आज घर, परिवार और प्रेमीजनों को लेकर मन बहुत सक्रिय रहेगा। अपने काम पर बारीकी से भी ध्यान दें। किसी अनुभवी की सलाह लेकर ही कोई महत्वपूर्ण काम करें। आप कुछ ज्यादा ही भावुक हो सकते हैं। जो काम अटक रहे हैं वो आज पूरे हो सकते हैं। आप लव लाइफ के विवादों में न पड़ें तो ही अच्छा है।
शुभ रंग- बैंगनी  शुभ नंबर- 1

मकर राशि वालों आज आपको अचानक धन लाभ हो सकता है। आज परिस्थितियां आपके फेवर में रहेंगी। आत्मविश्वास के साथ काम करेंगे, तो लगभग हर चुनौती से निपट जाएंगे। दोस्तों से आपको कोई अच्छी खबर भी मिल सकती है। किसी सामाजिक कार्यक्रम में भी जाने का मौका मिल सकता है। आज परिवार के साथ थोड़ा समय बिताएं, मन में चल रही उथल पुथल खत्म होगी।
शुभ रंग- पीला  शुभ नंबर- 7

कुंभ राशि वालों आज आप अपना बिज़नेस बढ़ाने की सोच सकते हैं। बिज़नेस में इन्वेस्ट करना आज फायदेमंद हो सकता है कुछ फैसले आपको तरक्की और फायदा भी देंगे। बॉस आपके काम से खुश भी हो जाएंगे। आपको कोई बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। बहुत से मामले आपके फेवर में रहेंगे। आज आप जो भी काम करेंगे, उससे  आगे चलकर फायदा हो सकता है।
शुभ रंग- नीला  शुभ नंबर- 6

मीन राशि वालों आपको परिवार के साथ धार्मिक यात्रा पर जाने का मौका मिल सकता है। बिज़नेस के सिलसिले में विदेश भी जाना पड़ सकता है। आपके दोस्त और जीवनसाथी इस काम में आपकी मदद करेंगे, जिससे आपको बिज़नेस में फायदा होगा। आज आप फैमिली प्लानिंग के बारे में भी सोच सकते हैं। सामाजिक कामों में आपकी रुचि बढ़ेगी।
शुभ रंग- सफ़ेद  शुभ नंबर- 6

एक ऐसा मंदिर जहां चढ़ती हैं घड़ियां (देखें VIDEO)

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!