Kundli Tv- चंद्र देव आपके जीवन में करेंगे सोम की बरसात

Edited By Jyoti,Updated: 23 Jul, 2018 08:00 AM

मेष राशि वालों आज अपने दम पर ऊंचाइयों को हासिल करेंगे। आज आपकी सोच सकारात्मक रहेगी। ये समय आपके लिए बहुत अच्छा है।

ये नहीं देखा तो क्या देखा (देखें VIDEO)

मेष राशि वालों आज अपने दम पर ऊंचाइयों को हासिल करेंगे। आज आपकी सोच सकारात्मक रहेगी। ये समय आपके लिए बहुत अच्छा है। स्टूडेंट्स को प्रतियोगिताओं में भाग लेने के लिए आज का दिन अनुकूल है। आर्थिक मामलों में दोस्तों की मदद मिल सकती है। प्रॉपर्टी खरीदने या बेचने से आपको फायदा हो सकता है।
शुभ रंग- सफ़ेद  शुभ नंबर- 2

वृष राशि वालों आपकी आर्थिक स्थिति मज़बूत होगी। आज आप जरूतमंदों की आर्थिक मदद करेंगे। आज आप हर काम बड़ी कुशलतापूर्वक करेंगे। किसी भी डॉक्यूमेंट पर साइन करने से पहले बड़ों की सलाह ज़रूर लें। बीते दिनों में किए गए निवेश आज आपको फायदा दिला सकता हैं। अपने साथी के साथ समय बिताने से रिश्ता और मधुर हो सकता है।
शुभ रंग- नीला  शुभ नंबर- 5

मिथुन राशि वालों आज आप सच का साथ देंगे तो सफलता हासिल करेंगे। आज ऑफिस में कम और घर पर ज्यादा समय बिताएंगे, जिससे घर में खुशी का माहौल बना रहेगा। आप ख़ुद को ऊर्जा से सराबोर महसूस करेंगे। आप अपने परिवार के साथ कहीं पिकनिक पर जा सकते हैं। वैवाहिक बंधन में बंधने के लिए अच्छा समय है।
शुभ रंग- पिंक  शुभ नंबर- 4

कर्क राशि वालों आज आप स्फूर्ति से भरपूर रहेंगे। आज आप सामाजिक और मांगलिक कामों में हिस्सा लेंगे। कार्यक्रमों में आपके नए दोस्त भी बनेंगे, जो भविष्य में आपके बहुत काम आने वाले हैं। आज आपका पारिवारिक जीवन सुख-शांति से भरा रहेगा। कोई गुड न्यूज़ मिलने से घर का माहौल खुशहाल रहेगा।
शुभ रंग- आसमानी नीला  शुभ नंबर- 9

सिंह राशि आज आप अपने घरेलू जीवन से संतुष्ट रहेंगे। आज आप नए विचारों से परिपूर्ण रहेंगे और आप जिन कामों को करने के लिए चुनेंगे, वे आपको उम्मीद से ज़्यादा फ़ायदा देंगे। आप अपने करियर को लेकर जो भी फैसले लेंगे वो उपयुक्त साबित होंगे। वर्कप्लेस पर मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है।
शुभ रंग- समुद्री हरा  शुभ नंबर- 8

कन्या राशि वालों आज आपकी क्रिएटिविटी लोगों को आपकी ओर आकर्षित करेगी। अपने वैवाहिक जीवन में सुधार लाएं। अपने प्रियजनों के साथ बाहर घूमने जा सकते हैं। आज पिता से भी आपको आर्थिक सहायता मिल सकती है। अच्छे भाग्य के कारण आपको मनचाहे रिजल्ट मिल सकते हैं। आपके घर मेहमान दस्तक दे सकते हैं।
शुभ रंग- गोल्डन  शुभ नंबर- 7

तुला राशि वालों आपके साथी के साथ आपकी परेशानियां कम होने की संभावना है, आज आपके रिश्ते में मधुरता आएगी। जोखिम लेकर कुछ नया काम करेंगे। एक नई नौकरी आपको मिल सकती है। ऑफिस में आपका प्रेंजेटेशन बेहतर रहेगा, जिससे आपके बॉस खुश रहेंगे। घर में पैसों के आगमन से खुशनुमा माहौल रहेगा। आप अपने परिवारजनों के साथ समय बिताएंगे।
शुभ रंग- सिल्वर  शुभ नंबर- 5

वृश्चिक राशि वालों आज आपके काम से आपकी पहचान बनेगी। आपका नम्र स्वभाव आज सबका मन मोह लेगा। आज आप परिस्थितियों को संभालने के लायक बन जाएंगे। अपना आत्मविश्वास बनाए रखें। आज काम के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को प्राथमिकता देनी होगी। पार्टनर को आज गुलाब का फूल दें।
शुभ रंग- हरा  शुभ नंबर- 4

धनु राशि वालों आज आपका आत्म विश्वास ऊंचाई के शिखर पर रहेगा। हर क्षेत्र में आपका काम आपको तरक्की दिलाएगा। आज आपके रुके हुए काम भी पूरे हो जाएंगे। व्यवहार से थोड़ा विनम्र रहें, तो अच्छा होगा। आज अपनी योग्यता से करीबियों को इंप्रेस करेंगे।
शुभ रंग- काला  शुभ नंबर- 7

मकर राशि वालों आज वाणी पर थोड़ा संयम रखें, नहीं तो बनते काम बिगड़ सकते हैं। ऑफिस में सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा, जिससे आपका काम समय से पूरा हो जाएगा। आज आप परिवार के साथ भी बाहर घूमने जा सकते हैं। स्टूडेंट्स को सक्सेस के लिए थोड़ी मेहनत करनी पड़ सकती है। आज कोई मनचाही इच्छा पूरी हो सकती है।
शुभ रंग- बैंगनी  शुभ नंबर-

कुम्भ राशि वालों शिक्षा के क्षेत्र में आपको सफलता मिलेगी। आज आप अपनों के साथ का पूरा मजा लें लेकिन पेंडिंग काम को भी पूरा करने की कोशिश करें। आज आपकी खुशियों का कोई ठिकाना नहीं रहेगा। आज आप अपने परिजन या दोस्तों के साथ पार्टी करेंगे। सेहत के प्रति लापरवाही न करें। खान-पान का विशेष ख्याल रखें।
शुभ रंग- मेरुन  शुभ नंबर- 8

मीन राशि नए परिवर्तन आपको अपने जीवन को बेहतर बनाने के लिए प्रोत्साहित करेंगे। जिन लोगों का काम लंबे समय से अधूरा पड़ा है वो पूरा हो जाएगा। नए काम में तेजी दिखाएं सफलता मिलेगी। राजनीति के क्षेत्र में पहुंच बढ़ेगी। लोगों के बीच मान-सम्मान मिलेगा। धन, सम्मान, यश, कीर्ति में बढोत्तरी होगी। फाइनेंशियल मामलों में सावधानी बरतें।
शुभ रंग- सिल्वर  शुभ नंबर- 6

देव शयनी पर चंद्रमा करेंगे आपकी सभी परेशानियों को दूर (देखें VIDEO)
 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!