Kundli Tv- बुध कैसे करेंगे आपके जीवन से दुर्भाग्य का सफाया

Edited By Lata,Updated: 08 Aug, 2018 07:58 AM

मेष राशि वालों आज आप नया बिज़नेस शुरु कर सकते हैं। आज आप अपने लिए कुछ नए कपड़े खरीदेंगे। आपके काम में फ्रेंड्स आपका कॉर्पोरेट करेंगे।

ये नहीं देखा तो क्या देखा (देखें VIDEO)
मेष राशि वालों आज आप नया बिज़नेस शुरु कर सकते हैं। आज आप अपने लिए कुछ नए कपड़े खरीदेंगे। आपके काम में फ्रेंड्स आपका कॉर्पोरेट करेंगे। इस राशि की लड़कियां अपना लक्ष्य हासिल करने के लिए जी-जान से मेहनत करेंगी। लाल गुंजा के पांच दाने साथ रखें, इससे आप आर्थिक रूप से मज़बूत रहेंगे।
शुभ रंग- नारंगी  शुभ नंबर- 2

वृष राशि वालों आज का दिन आपके लिए मिले-जुले फल लेकर आया है। आज सेहत का थोड़ा ध्यान रखें। कोई भी काम समय से और पूरी जिम्मेदारी से करें। जीवनसाथी से तनाव संभव है। छोटी सी बात पर बड़ी समस्या खड़ी हो सकती है, लिहाजा संभलकर चलें। हां बच्चों की तरफ से चिन्ता ख़त्म होगी।
शुभ रंग- नीला  शुभ नंबर- 6

मिथुन राशि वालों आज आपका आत्मविश्वास बढ़ा रहेगा। आज आप अपने सकारात्मक रवैया से हर काम में सफलता प्राप्त करेंगे। बिज़नेस में खूब मुनाफा होगा। भूमि, भवन और वाहन की पर्चेज का सुन्दर योग बन रहा है। आज दाम्पत्य सम्बन्ध मधुर होंगे। भाई-बहनों से रिलेशन्स अच्छे रहेंगे। इस राशि के बिज़नेसमैन को विदेश से शुभ समाचार मिल सकता है।
शुभ रंग- मेरुन  शुभ नंबर- 1

कर्क राशि वालों आज आप खूब आनंद करेंगे। समाज में आपके काम की तारीफ होगी। दोस्तों से रिश्ते पहले से और अच्छे होंगे। जीवनसाथी से भी नजदीकियां बढेंगी। कहीं से अचानक आपको धन प्राप्त होगा। आपका व्यवहार दूसरों को पसंद आएगा और आपके विरोधी परास्त होंगे।
शुभ रंग- पीला  शुभ नंबर- 9

सिंह राशि वालों आज का दिन आपको सफलता और प्रगति देने वाला होगा। आज आपके शत्रु स्वयं नष्ट होंगे। आज आपको गिफ्ट मिलने का योग है। जो लोग अनमैरिड हैं, आज उनकी शादी की बात चलेगी। नौकरी में हैं तो आने वाला वक्त फायदा देने वाला है। पूजा पाठ में मन लगाएं और माता-पिता का आशीर्वाद लेकर अपने काम में आगे बढ़ें।
शुभ रंग- क्रीम  शुभ नंबर- 6

कन्या राशि वालों आज का दिन आपके लिए बहुत ही शुभ है। समाज में आपका रुतबा बढ़ेगा। इस राशि के कलाकारों को कोई पुरस्कार मिल सकता है। परिवार में सभी आपके काम से खुश रहेंगे। बिज़नेस में नए प्रपोजल पर विचार करेंगे। इस राशि की लड़कियों को कोई अच्छी खबर मिलने वाली है।
शुभ रंग- ग्रे  शुभ नंबर- 4

तुला राशि वालों आज आपका पेंडिंग काम पूरा होगा। सफलता की सीढ़ियां आप लगातार चढ़ते रहेंगे। आप अपने घर की मरम्त कराएंगे, नया मकान खरीदने के लिए शुभ समय है। जॉब से रिलेटेड कोई प्रॉब्लम हो सकती है। आर्थिक रूप से कुछ तंग रहेंगे। आज आपके घर रिश्तेदार आ सकते हैं।
शुभ रंग- सफ़ेद  शुभ नंबर- 8

वृश्चिक राशि वालों आज घर-परिवार की चिन्ताओं से मुक्ति मिलेगी। आज आप जमीन-जायदाद में निवेश कर सकते हैं। बिज़नेस की स्थिति अच्छी रहेगी। देस्तों से सपोर्ट मिलेगा। इस राशि की महिलाओं को सेहत पर ध्यान देने की जरूरत है। पड़ोसी आपके खिलाफ कुछ षड्यंत्र कर सकतें हैं, सावधान रहें।
शुभ रंग- पिंक  शुभ नंबर- 2

धनु राशि वालों आज आप दूर स्थान की यात्रा पर जा सकते हैं। आज आपको मेहनत का मीठा फल जरूर मिलेगा। आज आप कठिन से कठिन परिस्थिति को भी अपने पक्ष में कर लेंगे। नई गाड़ी खरीदने का सुंदर योग बन रहा है। आज आप डेटिंग पर जा सकते हैं। आज ब्राह्मण को कपड़े दान करें।
शुभ रंग- हरा  शुभ नंबर- 4

मकर राशि वालों आज का दिन आपके लिए ढेर सारे शुभ फल लेकर आया है। आज आपको कोई बहुत ही अच्छी न्यूज़ मिलने वाली है। आपकी विश पूरी होगी। आज बिज़नेस के सिलसिले में किसी अहम व्यक्ति से आपकी मुलाकात होगी। इस राशि की लड़कियों का सामाजिक कार्य में रुचि बढ़ेगी।
शुभ रंग- सिल्वर  शुभ नंबर- 7

कुम्भ राशि वालों आज आप अपने पेंडिंग वर्क पूरे कर लेंगे। बिज़नेसमैन को संभलकर आगे बढ़ना होगा। इस राशि के बुजुर्गों को अपने बच्चों से प्यार और सम्मान मिलेगा। आपको मानसिक शांति मिलेगी। आज आप दोस्तों के साथ मूवी देखने जा सकते हैं। बच्चों को मिठाई खिलाएं। आपका सुख सौभाग्य बढ़ेगा।
शुभ रंग- नारंगी  शुभ नंबर- 1

मीन राशि वालों आज आपको बिज़नेस में नए प्रपोजल मिलेंगे, जो आगे चलकर आपको बहुत बेनीफिट देने वाले होंगे। आपका फ्रेंड सर्किल बढ़ेगा। आज आप घर के डेकोरेशन के लिए शॉपिंग कर सकते हैं। दोस्तों से मुलाकात होगी लेकिन पड़ोसियों के साथ बातचीत के दौरान सावधानी बरतें। छोटी सी बात पर विवाद हो सकता है। जीवनसाथी से भी नजदीकियां बढेंगी। माता के मंदिर में धूप-दीप जलाएं। 
शुभ रंग- बैंगनी  शुभ नंबर- 9
इन राशियों के लोग दूसरों पर लुटाते हैं पैसा (देखें VIDEO)

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!