Edited By Jyoti,Updated: 26 Jul, 2020 09:17 AM
आज आप के जन्मदिन की आप को बहुत शुभकामनाएं । 26 जुलाई में जन्में व्यक्तियों का मूलांक 8 होता है जिन के स्वामी शनि देव हैं। मूलांक 8 वाले जातक प्रायः कम बोलना पसन्द करते हैं।
शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
आज आप के जन्मदिन की आप को बहुत शुभकामनाएं । 26 जुलाई में जन्में व्यक्तियों का मूलांक 8 होता है जिन के स्वामी शनि देव हैं। मूलांक 8 वाले जातक प्रायः कम बोलना पसन्द करते हैं। इन्हें लोगों के साथ ज्यादा घुलना मिलना पसन्द नहीं होता। इसलिए मूलांक 8 वाले जातकों को समझना इनके आस पास के लोगों के लिए कठिन होता है। इन सभी आदतों के चलते ये लोग रहस्मयी प्रवर्ति के जान पड़ते हैं। इन लोगों को चाहिए कि स्वभाव की नीरसता को त्याग कर जीवन को आनंदमय होकर बिताएं। आज जिन जातकों का जन्मदिन है यह वर्ष कारोबार व जीवन के अन्य किसी आयाम में नई शुरुआत के लिए शुभ है। परंतु इस साल दाम्पत्य जीवन के पहलू को थोड़ा सम्भाल कर चलना होगा।
अगस्त के महीने में भाई का साथ शुभ होगा। साहसिक कार्यों में सफलता प्राप्त होगी। सितम्बर का समय शुभ है। इस माह में यात्राएँ भी सम्भव हैं, वर्तमान स्थिति को देखते हुए स्वास्थ्य का ख्याल रखें। जीवनसाथी के साथ किसी मतभेद की स्थिति को नजरअंदाज करना बेहतर होगा। अक्टूबर के माह में व्यस्तताओं के चलते मानसिक तनाव बढ़ सकता है। हालाँकि नवम्बर के महीने में चीज़ें सुधरने लगेंगीं। शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े जातकों के लिए भी समय अनुकूल है। मेहनत करने से न बचें।
समय का सदुपयोग करें। दिसम्बर के माह में पिता की सेहत का ख्याल रखें। कारोबार या व्यापार में कोई भी निर्णय लेने से पहले बड़ों की सलाह लें। वर्ष 2021 के जनवरी के महीने का समय अनुकूल है परन्तु कोई बड़ा निवेश न करें। अप्रैल का समय व्यवसाय की दृष्टि से अच्छा है। मई का समय विवाह योग्य जातकों के लिए शुभ है। विवाह प्रस्तावों पर विचार किया जा सकता है।
इस वर्ष के शुभ फल प्राप्त करने के लिए पीपल वृक्ष पर जल दें। केसर का तिलक लगाएं। शनि देव जी की प्रतिमा पर सरसों के तेल का दीपक जलाएं। काली उड़द की दाल का दान करें। काले व नीले रंग का परहेज करें। चमड़े की वस्तुओं का लेनदेन न करें।
आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट –www.goas.org.in