आज जिनका जन्मदिन है, जानें कैसा रहेगा आने वाला साल

Edited By Niyati Bhandari,Updated: 05 Feb, 2021 01:13 AM

todays birthday prediction

आज आपके जन्मदिन की आपको बहुत-बहुत शुभकामनाएं । 5 फरवरी में जन्में व्यक्तियों का मूलांक 5 होता है, जिनके स्वामी बुध देव हैं। मूलांक 5 वाले जातक बहुत ही बुद्धिमान व्यक्तित्व वाले होते हैं। ये

 
Today's Birthday Prediction: आज आपके जन्मदिन की आपको बहुत-बहुत शुभकामनाएं । 5 फरवरी में जन्में व्यक्तियों का मूलांक 5 होता है, जिनके स्वामी बुध देव हैं। मूलांक 5 वाले जातक बहुत ही बुद्धिमान व्यक्तित्व वाले होते हैं। ये लोग व्यवहार कुशल एवं बोलने की कला में निपुण होते हैं। इन लोगों में सामने वाले व्यक्ति को समझ कर उनके अनुसार बात करने की अद्भुत कला होती है। ये लोग अपनी बातों से सामने वाले को बहुत जल्दी प्रभावित कर देते हैं। मूलांक 5 वाले जातक हर उम्र के व्यक्ति के साथ समय व्यतीत कर सकते हैं। ये लोग बच्चों के साथ बच्चे और बड़ों के साथ बड़ों जैसा व्यवहार करते हैं। इन लोगों में हमेशा अपने बचपन की चंचलता बनी रहती है। ये लोग अपना बचपन कभी नहीं खोते। मूलांक 5 वाले जातक शिक्षा में बहुत अच्छा प्रदर्शन करते हैं। इनकी गिनती मेधावी छात्रों में की जाती है। शिक्षा के बाद अक्सर इन लोगों को नौकरी की बजाय स्वयं के कारोबार में ज्यादा कामयाब होते हुए देखा गया है। इन लोगों का वैवाहिक जीवन भी सामान्यतः सुखी रहता है। ये लोग अपने जीवनसाथी से खुलकर बात करना पसंद करते हैं।
 
PunjabKesari birthday

आज जिन जातकों का जन्मदिन है, यह वर्ष शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए अच्छे फल लेकर आया है। वाणिज्य अथवा व्यवसाय से जुड़े लोगों को भी शुभ परिणाम प्राप्त होंगे। फरवरी के महीने का समय आपके लिए अच्छा है हालांकि आपको कुछ परिवर्तनों का सामना करना पड़ सकता है। व्यापारिक लेन-देन में सावधानी बरतें। मार्च के महीने में कोई प्रेम संबंध जीवन में दस्तक दे सकता है। किसी महिला सहकर्मी से मदद प्राप्त हो सकती है। अप्रैल के महीने का समय विद्यार्थियों के लिए शुभ है। बच्चों का मन पढ़ाई में लगेगा। आप लोगों का मन ज्योतिष विद्या की तरफ आकर्षित हो सकता है। मई के महीने में आप अपने खर्चों पर अंकुश लगाने की कोशिश करेंगे। आपके स्वभाव में गंभीरता बढ़ सकती है। जून के महीने में आपको अपनी बुद्धि और बल के मध्य सामंजस्य स्थापित करना होगा। उत्तम परिणाम मिलेंगे। जुलाई के महीने का समय किसी नए कार्य की शुरुआत के लिए शुभ है। ऑफिस में बॉस से मदद प्राप्त होगी। अगस्त के महीने में आप में भावनात्मकता की वृद्धि हो सकती है। सितंबर के महीने का समय कारोबार विस्तार के लिए अच्छा है। अपने शब्दों पर संयम रखें। अक्टूबर के महीने में कोई अनैतिक कार्य करने से बचें। किसी गलत सलाह का अनुसरण बिल्कुल न करें। नवंबर के महीने का समय आपके लिए शुभ है। समय का सदुपयोग करें। दिसंबर के महीने में समय जीवनसाथी के साथ अच्छा बीतेगा। वर्ष  2022 के जनवरी का महीना थोड़ा सावधानी से बिताएं। कोई नया काम करने का निर्णय अभी स्थगित कर दें।
 
PunjabKesari birthday
उपाय- इस वर्ष के शुभ फल प्राप्त करने के लिए दुर्गा सप्तशती का पाठ करें।

पक्षियों को हरी मूंग की दाल का दाना डालें।

सोने को गिरवी न रखें और न ही बेचें।

पिता के चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लें।

घर में कोई खराब घड़ी न रखें।

कोई खराब विद्युत उपकरण घर में न रखें।

जंग लगी लोहे की वस्तुएं घर से हटा दें।

काले और नीले रंग से परहेज करें।

आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट –www.goas.org.in
 
PunjabKesari birthday

 

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!