अपने दुखों के नाश के लिए देवी की इस छठी महाविद्या की करें उपासना

Edited By Lata,Updated: 28 Dec, 2018 10:22 AM

tripura bhairavi worship

शुक्रवार दिनांक 28.12.18 पर पौष कृष्ण सप्तमी की संध्या पर उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र होने के निमित देवी त्रिपुर भैरवी का पूजन श्रेष्ठ रहेगा। त्रिपुर-भैरवी छठी महाविद्या है। देवी त्रिपुर-भैरवी त्रिलोक में भय के नाश के लिए स्थापित है व विध्वंस की शक्ति...

ये नहीं देखा तो क्या देखा(Video)
शुक्रवार दिनांक 28.12.18 पर पौष कृष्ण सप्तमी की संध्या पर उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र होने के निमित देवी त्रिपुर भैरवी का पूजन श्रेष्ठ रहेगा। त्रिपुर-भैरवी छठी महाविद्या है। देवी त्रिपुर-भैरवी त्रिलोक में भय के नाश के लिए स्थापित है व विध्वंस की शक्ति हैं। देवी ही महेश्वर के विध्वंसक प्रवृति का प्रतिनिधित्व करती हैं। अपने सौम्य रूप में लाल वस्त्र व गले में मुंड-माला धारण किए हैं। इनके शरीर पर रक्त चंदन का लेप हैं व अपने दाएं हाथों में जप माला व पुस्तक धारण करती हैं, बाएं हाथों से वर व अभय मुद्रा प्रदर्शित करती हैं व कमलासन पर विराजमान हैं। नारद-पाञ्चरात्र अनुसार महाकाली की छाया-विग्रह से त्रिपुर-भैरवी का जन्म होता है। शास्त्र रुद्रामल तंत्र अनुसार सभी दश महाविद्या शिव की शक्तियां हैं व देवी भागवत के अनुसार छठी महाविद्या त्रिपुर-भैरवी महाकाली का उग्र रूप है। इनकी उपासना से शत्रु परास्त होते हैं, भय का नाश होता है, कोर्ट केस में जीत मिलती है।
PunjabKesari
स्पेशल पूजन विधि: घर की दक्षिण दिशा में लाल कपड़ा बिछाएं व कपड़े पर उड़द की ढेरी पर तांबे का कलश रखें व कलश में जल, दूध, काले तिल, राई, सिक्के डालें, कलश के मुख पर बरगद के पत्ते रखकर उसपर नारियल रखकर भैरवी कलश स्थापित कर विधिवत पूजन करें। चमेली के तेल का दीपक जलाएं, गुग्गल से धूप करें, सिंदूर का तिलक लगाएं, लाल फूल चढ़ाएं। हलवा व काले चने का भोग लगाएं, दक्षिणा अर्पित करें। लाल चंदन की माला से इस विशेष मंत्र का यथासंभव जाप करें। जाप पूरा होने के बाद भोग गाय को खिलाएं।
PunjabKesari
शाम का मुहूर्त: शाम 16:45 से शाम 17:45 तक।

रात का मुहूर्त: शाम 18:30 से शाम 19:30 तक।

स्पेशल पूजन मंत्र: ऐं ह्रीं श्रीं देव्यै: त्रिपुर भैरवे नमः॥

स्पेशल टोटके:
भय के नाश के लिए:
देवी त्रिपुर भैरवी पर चढ़े सिंदूर से नित्य तिलक करें।
PunjabKesari
कोर्ट केस में जीत के लिए: त्रिपुर भैरवी पर चढ़े 10 मसूर के दाने चौराहे पर फेंक दें।

शत्रुओं पर जीत हासिल करने के लिए: देवी त्रिपुर भैरवी के समक्ष 6 लौंग कपूर से जलाएं।

गुडलक के लिए: त्रिपुर भैरवी कलश पर चढ़े लौंग जेब में रखें।

विवाद टालने के लिए: देवी भैरवी पर चढ़े 6 उड़द के दाने जला दें।

नुकसान से बचने के लिए: देवी भैरवी पर शमी पत्र चढ़ाएं।
PunjabKesari
प्रोफेशनल सक्सेस के लिए: भोजपत्र पर लाल पेन से "भ्रीं" लिखकर जेब में रखें।

एजुकेशन में सक्सेस के लिए: रुद्राक्ष की माला से ॐ त्रिपुरायै भैरव्यै नमः मंत्र का जाप करें।

फॅमिली हैप्पीनेस के लिए: त्रिपुर भैरवी कलश पर चढ़ा लाल धागा घर के मेन गेट पर बांधें।

लव लाइफ में सक्सेस के लिए: त्रिपुर भैरवी कलश पर 5 फल चढ़ाएं।
इस छोटे से उपाय से कैसा भी confusion होगा दूर(video)

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!