Breaking




Ujjain Damru World Record: उज्जैन में डमरू बजाने का नया विश्व रिकॉर्ड बना

Edited By Prachi Sharma,Updated: 06 Aug, 2024 07:01 AM

ujjain damru world record

मध्य प्रदेश में उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर परिसर में लगभग 1500 लोगों ने एक साथ छोटे डमरू बजाकर सोमवार को नया विश्व रिकॉर्ड बनाया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।  मुख्यमंत्री मोहन यादव ने नया विश्व

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

भोपाल (प.स.): मध्य प्रदेश में उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर परिसर में लगभग 1500 लोगों ने एक साथ छोटे डमरू बजाकर सोमवार को नया विश्व रिकॉर्ड बनाया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।  मुख्यमंत्री मोहन यादव ने नया विश्व रिकॉर्ड बनाने के लिए लोगों को बधाई दी।   

 श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंधन समिति और मध्य प्रदेश सरकार के संस्कृति विभाग द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में महाकाल मंदिर के परिसर में लगभग 1500 लोगों ने एक साथ डमरू बजाया। 

विश्व रिकॉर्ड प्रयासों के लिए सलाहकार निश्चल बारोट ने बताया कि इससे पहले सबसे बड़े डमरू समूह का रिकॉर्ड 488 व्यक्तियों के नाम था, जिसे अगस्त 2022 में न्यूयॉर्क में ‘फैडरेशन ऑफ इंडियन एसोसिएशन’ ने बनाया था।
 

Let's Play Games

Game 1
Game 2
Game 3
Game 4
Game 5
Game 6
Game 7
Game 8

Related Story

    Trending Topics

    IPL
    Royal Challengers Bengaluru

    190/9

    20.0

    Punjab Kings

    184/7

    20.0

    Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

    RR 9.50
    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!