बाबा महाकाल के आंगन में उमा सांझी महोत्सव का आगाज, भक्तिमय हुआ श्री महाकालेश्वर मंदिर

Edited By Updated: 07 Oct, 2026 01:18 PM

uma sanjhi mahotsav mahakal temple

उज्जैन स्थित श्री महाकालेश्वर मंदिर में परंपरागत उमा सांझी महोत्सव 2026 का विधिवत शुभारंभ घट स्थापना के साथ हुआ। धार्मिक परंपराओं और वैदिक विधि-विधान के साथ शुरू हुआ यह महोत्सव श्रद्धालुओं के लिए विशेष आस्था का केंद्र रहेगा। महोत्सव का आयोजन अश्विन...

उज्जैन स्थित श्री महाकालेश्वर मंदिर में परंपरागत उमा सांझी महोत्सव 2026 का विधिवत शुभारंभ घट स्थापना के साथ हुआ। धार्मिक परंपराओं और वैदिक विधि-विधान के साथ शुरू हुआ यह महोत्सव श्रद्धालुओं के लिए विशेष आस्था का केंद्र रहेगा। महोत्सव का आयोजन अश्विन कृष्ण एकादशी से अश्विन शुक्ल द्वितीया तक किया जाएगा। महोत्सव के प्रथम दिवस पर पुजारी घनश्याम शर्मा के आचार्यत्व में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच घट स्थापना और पूजन संपन्न कराया गया। मंदिर के प्रशासक एवं अपर कलेक्टर प्रथम कौशिक ने विधि-विधान से घट स्थापना एवं पूजन किया। 

उमा सांझी महोत्सव के दौरान श्री महाकालेश्वर मंदिर में विभिन्न धार्मिक अनुष्ठानों और परंपरागत आयोजनों का क्रम जारी रहेगा। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। महोत्सव के शुभारंभ के साथ ही मंदिर परिसर में धार्मिक और आध्यात्मिक वातावरण देखने को मिला। श्रद्धालुओं में भी उमा सांझी महोत्सव को लेकर विशेष उत्साह नजर आया।

-विशाल ठाकुर, उज्जैन

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!