Weekly Good Luck (14.09.2026 से 20.09.2026): जानें, इस हफ्ते क्या है आपका Lucky Charm

Edited By Updated: 12 Sep, 2026 12:10 PM

weekly good luck

मेष सप्ताह की शुरुआत में कुछ अनचाहे खर्चे आपका बजट हिला सकते हैं। ऑफिस में नए काम की जिम्मेदारी आपको

मेष
सप्ताह की शुरुआत में कुछ अनचाहे खर्चे आपका बजट हिला सकते हैं। ऑफिस में नए काम की जिम्मेदारी आपको मिलेगी जिसके कारण दिनचर्या व्यस्त हो सकती है। जीवन साथी के साथ मनमुटाव होने की संभावना बनती है। बेकार के लड़ाई-झगड़े से दूर रहें। युवाओं को करियर में आगे बढ़ने के लिए सफलता मिलेगी।
लकी चार्म: लाल धागा या तांबे का सिक्का
शुभ रंग: लाल
शुभ वस्तु: तांबे की वस्तु
उपाय: शिव मंदिर में डमरु बजाएं।

वृषभ
इस वीक कोई अधूरा सपना पूरा होगा। बढ़िया नौकरी के अवसर प्राप्त होंगे। आर्थिक दशा सही होती हुई दिखाई देगी। पब्लिक फंक्शन में जाएंगे, वहां बहुत से नए लोगों से मिलने का मौका मिलेगा। दोस्तों के साथ कहीं दूर का ट्रिप प्लान कर सकते हैं। अचानक से परिवार के साथ कहीं घूमने का मौका मिल सकता है। सेहत सही रहेगी।
लकी चार्म: चांदी का छोटा सिक्का
शुभ रंग: सफेद
शुभ वस्तु: चांदी
उपाय: दूध में हल्दी डालकर सेवन करें।

मिथुन
सप्ताह की शुरुआत का समय अच्छा रहेगा। प्रॉपर्टी के मामलों में लाभ होने के योग बनते हैं। पुलिस के मामलों से थोड़ी दूरी बनाकर रखें। सरकारी काम में अभी निवेश न करें। काम से संबंधित अपनी बातों को किसी के साथ साझा न करें। रेस्टलेसनेस बनी रहेगी। नींद न आने के कारण थकान महसूस करेंगे।
लकी चार्म: हरे रंग का पेन या पौधा
शुभ रंग: हरा
शुभ वस्तु: हरी मूंग
उपाय: माथे पर केसर का तिलक लगाएं।

कर्क
इस वीक आपका रुझान पूजा-पाठ की तरफ बढ़ता हुआ दिखाई देगा। युवाओं को आगे बढ़ने के लिए नए-नए मौके मिलेंगे। पार्टनर के साथ किसी बात को लेकर मन-मुटाव हो सकता है। सप्ताह के मध्य में आर्थिक स्थिति भी अच्छी बनी रहेगी। नौकरी कर रहे लोगों का स्थान परिवर्तन हो सकता है। सेहत की बात करें तो बल झड़ने की समस्या रहेगी।
लकी चार्म: चांदी का चंद्रमा लॉकेट
शुभ रंग: क्रीम या सफेद
शुभ वस्तु: चावल
उपाय: भगवान गणेश की आराधना करें।

सिंह
इस वीक आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिलेगी। अचानक से किसी के घर जाना पड़ सकता है। अपने भावुक स्वभाव पर नियंत्रण रखने की आवश्यकता है अन्यथा कुछ लोग इसका गलत लाभ उठाने का प्रयास कर सकते हैं। विद्यार्थी स्कूल में मिले किसी प्रोजेक्ट को पूरा करने में व्यस्त रहेंगे।
लकी चार्म: सूर्य का प्रतीक या तांबे का सिक्का
शुभ रंग: सुनहरा
शुभ वस्तु: गुड़
उपाय: बजरंग बाण का पाठ करें।

कन्या
इस वीक आपको हर क्षेत्र में कामयाबी मिलेगी। व्यावसायिक संपर्कों से कोई ऐसी जानकारी मिलेगी, जो आपके कामों को आसन कर देगी। प्रॉपर्टी सम्बन्धी काम करते समय दस्तावेज़ की अच्छे से जांच पड़ताल करें, नहीं तो बाद में परेशानी का सामना करना पड़ेगा। ससुराल पक्ष के साथ संबंधों में मजबूती आएगी।
लकी चार्म: हरी इलायची या हरे रंग की छोटी वस्तु
शुभ रंग: हरा
शुभ वस्तु: हरी मूंग
उपाय: गाय को हरा चारा खिलाएं।

तुला
सप्ताह आपके लिए अनुकूल है। मंगलवार के दिन वाहन चलाते समय गति सीमा का ध्यान रखें। सरकारी कामों में सफलता मिलेगी। जो लोग नौकरी चेंज करने के बारे में सोच रहे हैं, उनके लिए समय बहुत बेहतर रहेगा। लोग आपके काम की प्रशंसा करेंगे। छात्रों का मन पढ़ाई में नहीं लगेगा।
लकी चार्म: सफेद फूल
शुभ रंग: गुलाबी
शुभ वस्तु: चांदी
उपाय: राधारानी को अरबी का भोग लगाएं।

वृश्चिक
इस हफ्ता काफी बिजी रहने वाले हैं। कार्यक्षेत्र में काम का बोझ बढ़ सकता है। अगर अपना कारोबार कर रहे हैं तो उसमें मनचाही सफलता मिलेगी लेकिन उससे पहले काफी मेहनत करनी पड़ेगी। जो छात्र उच्च शिक्षा के लिए आगे जाना चाहते हैं, उनके लिए हफ्ते के मध्य का समय काफी बढ़िया है। 
लकी चार्म: लाल रुमाल या लाल धागा
शुभ रंग: गहरा लाल
शुभ वस्तु: गुड़
उपाय: कुत्ते को मीठी रोटी खिलाएं।

धनु
ये सप्ताह आपके जीवन में बदलाव लेकर आएगा। उधार दिया हुआ पैसा वापिस मिलने से आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। साझेदारी के व्यापार में लाभ की स्थिति बनी रहेगी। नौकरी करने वाले व्यक्तियों को ऑफिशियल यात्रा करनी पड़ेगी, मनचाहा फायदा मिलेगा।  परिवार के साथ लॉन्ग ड्राइव का प्रोग्राम बनाएंगे।
लकी चार्म: पीला रुमाल या हल्दी की गांठ
शुभ रंग: पीला
शुभ वस्तु: हल्दी
उपाय: तुलसी के पौधे को जल दें।

मकर
इस वीक व्यापार में कुछ दिनों से चल रही परेशानियों से राहत मिलेगी। कार्यस्थल में काम की अधिकता रहेगी, जिसको पूरा करने के लिए ओवर टाइम करना पड़ेगा। पारिवारिक रिश्तों में मजबूती आएगी। पति-पत्नी के बीच उचित सामंजस्य बना रहेगा। घर में मेहमानों का आगमन होगा।
लकी चार्म: काला तिल या लोहे की छोटी वस्तु
शुभ रंग: नेवी ब्लू
शुभ वस्तु: काला तिल
उपाय:

कुंभ
कार्यक्षेत्र में चल रही परेशानियों से इस वीक आपको मुक्ति मिल जाएगी। कोई भी निर्णय जल्दबाजी में न लें। कागजों से संबंधित किसी भी मामले में विशेष सावधानी बरतें। बच्चे अपनी आगे की पढ़ाई को लेकर योजना बनाएंगे। परिवार में खुशनुमा माहौल रहेगा। सेहत में चल रही दिक्कतें दूर हो जाएंगी। 
लकी चार्म: नीला रुमाल या छोटी धातु की वस्तु
शुभ रंग: नीला
शुभ वस्तु: सरसों का तेल
उपाय: चावल का दान मंदिर में करें।

मीन
इस वीक अपने क्रोध पर काबू रखें और कोई भी निर्णय सोच-समझ कर लें। कार्यक्षेत्र पर उच्च अधिकारियों का साथ प्राप्त होगा। सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे लोग भी आवेदन कर सकते हैं। बच्चों का मन भी पढ़ाई में लगेगा। सेहत को सही रखने के लिए योग पर ध्यान देंगे।
लकी चार्म: पीला फूल या हल्दी की गांठ
शुभ रंग: पीला
शुभ वस्तु: पीली दाल
उपाय: दुर्गा सप्तशती का पाठ करें।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

 

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!