मूलांक – 1
मूलांक 1, 10, 19, व 28 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व सूर्य देव करते हैं। सप्ताह की शुरुआत में
शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
मूलांक – 1
मूलांक 1, 10, 19, व 28 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व सूर्य देव करते हैं। सप्ताह की शुरुआत में पिता के साथ वैचारिक मतभेद की स्थिति बन सकती है। भाई व दोस्त मददगार साबित होंगे। पारिवारिक माहौल कुछ अशांत रहेगा। किसी भी प्रकार की कुसंगति से बचें। धन उपार्जन के लिए लालच या वहम में आकर कोई शार्टकट न अपनाएं। सप्ताह के मध्य में पैसों का उधार करना पड़ सकता है। सप्ताह के अंत में जीवनसाथी के साथ सम्बन्धों में मनमुटाव के योग बनते हैं। अधिक खर्च धन की कमी का कारण बनेगा।
उपाय- मंदिर में दही का दान दें।
दुर्गा चलीसा का पाठ करें।
मूलांक – 2
मूलांक 2, 11, 20 और 29 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व चन्द्र देव करते हैं। सप्ताह की शुरुआत का समय अच्छा है। आप उत्साहित व प्रफुलित महसूस करेंगे। इस सप्ताह आप में ऊर्जा का स्तर अधिक रहेगा। कार्यों को करने में जल्दबाज़ी न करें। किसी प्रकार के गलत परिणाम भुगतने से अच्छा है, कोई भी निर्णय अच्छी तरह से विचार करके लें। विद्यार्थियों के लिए समय अच्छा है। मेहनत के उत्तम परिणाम प्राप्त होंगे। सप्ताह के अंत में मन अशांत रहेगा। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी।
उपाय- माता के चरण स्पर्श कर आर्शीवाद लें।
काले रंग का परहेज़ करें।
मूलांक – 3
मूलांक 3, 12, 21, 30 दिनांक को जन्म लेने वाले जातको का प्रतिनिधित्व बृहस्पति देव करते हैं। मूलांक 3 वालों के लिए सप्ताह की शुरुआत सामान्य रहेगी। शिक्षा प्राप्ति में बाधाएं आ सकती हैं। हालांकि मेहनत के अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे। भाई के साथ झगड़ा न करें। तकनीकी कार्यों में रुझान होगा। धन उपार्जन के साधन बनेंगे। स्वास्थ्य का ख्याल रखें, गले से सम्बंधी कोई विकार उत्पन्न हो सकता है। घर के बड़ों के आशीर्वाद से कार्य सफल होंगे।
उपाय- कौए को नमकीन गाठिया खिलाएं।
बड़ों की अवहेलना न करें।
मूलांक – 4
मूलांक 4, 13, 22 और 31 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व राहू देव करते हैं। यह सप्ताह मूलांक 4 वालों को सावधानी व सतर्कता से व्यतीत करना होगा। घर में पिता या भाइयों से मन मुटाव सम्भव है। व्यापार में अभी कोई नया निवेश न करें। सप्ताह के अंत में किसी लालच में आकर कोई गलत निर्णय न लें। दाम्पत्य जीवन में किसी प्रकार का वहम या शक पछतावे का सबब साबित होगा।
उपाय- सरस्वती मां की आराधना करें।
काले उड़द की दाल का दान करें।
मूलांक – 5
मूलांक 5, 14 और 23 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बुध देव करते हैं। मूलांक 5 के लिए यह सप्ताह अच्छा रहेगा। सप्ताह की शुरुआत में किसी भी कार्य को करने से पहले पूर्ण निरीक्षण कर लें। पिता की सलाह फायदेमंद साबित होगी। आप भरपूर जोश का अनुभव करेंगे। विद्यार्थियों के लिए समय अच्छा है। मन लगाकर अध्ययन करें, परीक्षा में उत्तम परिणाम प्राप्त होने के योग बनते हैं। सप्ताह के अंत में किसी दुर्घटना की संभावना बनती है। घर में किसी वाहन की खरीदारी हो सकती है। वाहन चलाते समय सतर्कता बरतने की आवश्यकता है।
उपाय- गाय को हरा चारा खिलाएं।
कोई विद्युत उपकरण उपहार स्वरूप न लें।
मूलांक – 6
मूलांक 6, 15 और 24 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शुक्र देव करते हैं। मूलांक 6 वालों के लिए यह सप्ताह औसत फलप्रदायी रहेगा। मुख्यतः सप्ताह के शुरुआत का समय संयम से बिताने की आवश्यकता है। घर-परिवार में अकारण ही कलह- क्लेश की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। मां व पत्नी में विवाद सम्भव है। वाणी में मधुरता से परिस्थितियों को संभाला जा सकता है। किसी भी प्रकार के शक के चलते रिश्तों में दरार केवल हानि का सबब बनेगी। सप्ताह के अंत में घर की खरीदारी पर अधिक खर्च होगा।
उपाय- साफ-सुथरे कपड़े पहनें।
जीवनसाथी को इत्र भेंट स्वरूप दें।
मूलांक – 7
मूलांक 7, 16 और 25 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व केतु देव करते हैं। मूलांक 7 वाले जातकों को यह सप्ताह शुरुआत में कुछ व्यस्त लगेगा। जिसके कारण स्वभाव में रूखापन व गुस्सा बढ़ सकता है। कार्यक्षेत्र संबंधी यात्राएं करनी पड़ सकती हैं। कार्यभार की वजह से मानसिक तनाव महसूस करेंगे परंतु मेहनत का फल अवश्य प्राप्त होगा। सप्ताह के अंत में किसी कुसंगति के चलते गलत निर्णय लेने से बचें। स्वभाव की गम्भीरता दाम्पत्य जीवन के सुख में कमी ला सकती है।
उपाय- कानों में सोना धारण करें।
परनिंदा से बचें।
मूलांक – 8
मूलांक 8, 17 और 26 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शनि देव करते हैं। मूलांक 8 वाले जातक इस सप्ताह अकारण ही किसी सोच में डूबे रहेंगे। इस सप्ताह आपको दूसरों से घुलना-मिलना व बातचीत करना अच्छा नहीं लगेगा। आप अकेले रहना पसंद करेंगे। आपका यह आचरण आपके दाम्पत्य जीवन व मानसिक स्तर को आघात पहुंचा सकता है। स्वभाव में नीरसता को त्यागकर अपने सामर्थ्य के अनुसार कर्म करना ही श्रेष्ठ है। सप्ताह के अंत में संघर्ष कुछ अधिक रहेंगे परन्तु संघर्षों के बाद सफलता अवश्य हासिल होगी।
उपाय- शनि देव जी की प्रतिमा पर सरसों के तेल का दीपक जलाएं।
किसी जरूरतमंद को यथासम्भव भोजन करवाएं।
मूलांक – 9
मूलांक 9, 18 और 27 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व मंगल देव करते हैं। मूलांक 9 वाले जातक इस सप्ताह काफी ऊर्जावान व उत्साहित महसूस करेंगे। हालांकि इस सप्ताह किसी भी प्रकार के लड़ाई-झगड़े से दूर रहना ही बेहतर है। आपका क्रोध ही आपकी मानसिक अशांति का मूल कारण है। सप्ताह के मध्य का समय शिक्षा से जुड़े जातकों के लिए शुभ है। मन को भटकने व पथभ्रष्ट होने से रोकें। किसी स्त्री के साथ किसी प्रकार के मतभेद में न उलझें।
उपाय- घर के बड़ों व गुरुजनों की अवहेलना न करें।
हनुमान चालीसा का पाठ करें।
आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट –www.goas.org.in
लव राशिफल 10 अगस्त- तू जो करीब है, मेरा नसीब है
NEXT STORY