Edited By pooja,Updated: 06 Dec, 2018 01:08 PM
पूर्वी दिल्ली नगर निगम ने प्राथमिक स्कूलों की मान्यता पंजीकरण शुल्क बढ़ा दिया है, वृद्धि के प्रस्ताव को शिक्षा समिति ने मंजूरी दे दी है।
नई दिल्ली: पूर्वी दिल्ली नगर निगम ने प्राथमिक स्कूलों की मान्यता पंजीकरण शुल्क बढ़ा दिया है, वृद्धि के प्रस्ताव को शिक्षा समिति ने मंजूरी दे दी है।
निगम द्वारा प्राथमिक स्कूलों का संचालन किए जाने के साथ ही निजी प्राथमिक विद्यालयों को मान्यता दी जाती है। मान्यता लेने के लिए अब तीन श्रेणियों में पंजीकरण शुल्क लिया जाएगा। जो स्कूल 200 वर्ग गज क्षेत्र में होंगे उन्हें 25 हजार, 201 से 400 वर्ग गज के स्कूलों से 50 हजार और 401 से बड़े क्षेत्र में चलने वाले स्कूलों से एक लाख रुपए पंजीकरण शुल्क लिए जाएंगे। शिक्षा समिति चेयरमैन राजकुमार बल्लन ने बताया कि निगम द्वारा कम पंजीकरण शुल्क निर्धारण का दुरुपयोग हो रहा था।