जामिया मिल्लिया इस्लामिया विश्वविद्यालय में हिंदी दिवस समारोह का आयोजन

Edited By pooja,Updated: 13 Sep, 2018 10:25 AM

organizing hindi day festival at jamia milia islamia university

जामिया मिल्लिया इस्लामिया विश्वविद्यालय में हिंदी दिवस के अवार पर समारोह का आयोजन हुआ। माइक्रोसॉफ्ट कारपोरेशन प्रणाली के सहयोग से राजभाषा हिंदी प्रकोष्ठ द्वारा

नई दिल्ली : जामिया मिल्लिया इस्लामिया विश्वविद्यालय में हिंदी दिवस के अवार पर समारोह का आयोजन हुआ। माइक्रोसॉफ्ट कारपोरेशन प्रणाली के सहयोग से राजभाषा हिंदी प्रकोष्ठ द्वारा जामिया के टैगोर हॉल में भाषा उत्सव मनाया गया। तीन दिन तक चलने वाले इस उत्सव में 14 सितंबर को पत्र लेखन, निबंध लेखन प्रतियोगिताएं होंगी। इस अवसर पर माइक्रोसॉफ्ट के विशेषज्ञ द्वारा भाषा प्रौद्योगिकी , मशीन अनुवाद, लैंग्वेज एक्टिवेशन, हिंदी टाइपिंग टूल्स, भाषा टूल्स आदि के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई।

माइक्रोसॉफ्ट के स्थानीयकरण निदेशक बालेंदु शर्मा दाधीच ने भारतीय भाषाओं पर इन दिनों हो रहे कामों की विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने हिंदी और भारतीय भाषाओं में तकनीकी दृष्टि से जो कुछ नया हो रहा है उसके बारे में विस्तार से बताया। 


उन्होंने कहा कि आम हिंदी यूजर की जानकारी और चिंताएं फॉन्ट कन्वर्शन, यूनिकोड समर्थन, की-बोर्ड के प्रयोग आदि तक सीमित रहती हैं। आज की कार्यशाला में उन्होंने कुछ ऐसी आधुनिक तकनीकों का प्रदर्शन किया जो भारतीय भाषाओं को और अधिक सक्षत एवं सक्षम बनाने में सहायक हो सकती हैं।


शर्मा ने बताया कि आर्टिफिशयल इंटलीजेंस, क्लाउड कंप्यूटिंग, बिग डेटा तथ एनालिटिक्स जैसी नवीनतम तकनीकें हिंदी सहित अन्य भारतीय भाषाओं को आधुनिक तकनीक के अनुरूप सक्षम बनाने में लगी हैं। इस संदर्भ में ध्वनि टाइपिंग, मशीन अनुवाद, ओ सी आर आदि क्रांतिकारी तकनीक भी सामने आ रही हैं जो धीरे-धीरे हमारे दैनिक जीवन का हिस्सा बन जाएंगी।

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!