Edited By Diksha Raghuwanshi,Updated: 19 Oct, 2022 03:18 PM
बॉलीवुड इंडस्ट्री में Alia Bhatt ने पूरे किए दस साल, इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर किया सेलिब्रेट
मुंबई। आलिया भट्ट ने एक 'स्टूडेंट' बनकर किया था इंजस्ट्री में एंटर, सबके दिलों पर राज किया और फिर 'गंगूबाई' बनकर मुंबई में अपने नाम का सिक्का चलाया। अब शायद आप समझ गए होंगे की यहां किसकी बात हो रही है। आलिया ने आज ही के दिन फिल्मी पर्दे पर डेब्यू किया था। 19 अक्टूबर साल 2012 मे उनकी पहली फिल्म स्टूडेंट ऑफ द ईयर बड़े पर्दे पर रिलीज हुई थी। आलिया भट्ट के साथ वरुण धवन और सिद्धार्थ मल्होत्रा ने भी डेब्यू किया था। अपनी पहली फिल्म से ही आलिया भट्ट ने साबित कर दिया था कि, वह बॉलीवुड में खूब नाम कमाएंगी। दस साल को सेलिब्रेट करते हुए आलिया भट्ट ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया।
मॉम टू बी आलिया भट्ट् ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया है जिसमे उन्होंने बताय है कि फिल्म इंडस्ट्री में उन्हें आज पूरे 10 साल हो चुके हैं। एक्ट्रेस ने लिखा- ‘आज 10 साल और मैं बहुत आभारी हूं हर एक दिन के लिए। मैं बेहतर बनने का वादा करती हूं। गहरे सपने और मेहनत करो!!!!! प्यार प्यार और सिर्फ प्यार’।
आलिया ने इन दस सालों में अब तक लगभग 17 फिल्में की हैं। इन फिल्मों में से कुछ मूवीस फ्लॉप साबित हुई, तो कुछ हिट हुई। इतना ही नहीं बॉलीवुड के साथ-साथ एक्ट्रेस ने हॉलीवुड में भी अपना वर्चस्व स्थापित किया है। वह जल्द हॉलीवुड फिल्म 'हार्ट ऑफ स्टोन' में नजर आएंगी।