Edited By Prachi Sharma,Updated: 27 Jul, 2026 01:33 PM

Anurag Dobhal : जिंदगी कब किस मोड़ पर ले आए इसका कोई भरोसा नहीं। कुछ ऐसा ही इन दिनों मशहूर यूट्यूबर अनुराग डोभाल की जिंदगी में देखने को मिल रहा है। हाल ही में उन्होंने अपने यूट्यूब चैनल अनाथ नाम से एक म्यूजिक वीडियो रिलीज किया है।
Anurag Dobhal : जिंदगी कब किस मोड़ पर ले आए इसका कोई भरोसा नहीं। कुछ ऐसा ही इन दिनों मशहूर यूट्यूबर अनुराग डोभाल की जिंदगी में देखने को मिल रहा है। हाल ही में उन्होंने अपने यूट्यूब चैनल अनाथ नाम से एक म्यूजिक वीडियो रिलीज किया है। यह सिर्फ एक गाना नहीं है बल्कि इसमें उनकी निजी जिंदगी से जुड़े कई गंभीर आरोपों और चौंकाने वाले दावों को भी दिखाया गया है। वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर इसे लेकर जबरदस्त चर्चा शुरू हो गई है।
परिवार वालों के रची अनुराग के खिलाफ साजिश
वीडियो में अनुराग डोबाल ने दावा किया कि उनकी जिंदगी के सबसे गहरे जख्म उन्हें गैरों से नहीं बल्कि अपने करीबी लोगों से मिले। उनका आरोप है कि उनके माता-पिता, भाई और मुंह बोली बहन ने भी उनके खिलाफ साजिश रची। अनुराग का कहना है कि अपनों से मिले इस व्यवहार ने उन्हें मानसिक रूप से पूरी तरह तोड़ दिया था, यहां तक कि एक समय ऐसा भी आया जब उन्होंने अपनी जान की कोशिश की।
पत्नी पर लगाया धोखा देने का आरोप
वीडियो में अनुराग डोभाल ने अपनी पत्नी रितिका चौहान को लेकर भी कई गंभीर दावे किए हैं। उनका आरोप है कि शादी के बाद रितिका का अभिषेक सैनी नाम के एक शक्श के साथ कथित तौर पर संबंध था। इन दिनों के समर्थन में उन्होंने वीडियो में कुछ ऑडियो रिकॉर्डिंग, चैट के स्क्रीनशॉट और कथित निजी तस्वीरें व वीडियो भी दिखाए हैं। वीडियो में शामिल एक ऑडियो क्लिप में रितिका को यह कहते हुए सुना जा सकता है कि अनुराग के बच्चे की मां बनना उनकी जिंदगी की सबसे बड़ी गलती है। वहीं दूसरी ऑडियो क्लिप में वह अभिषेक के प्रति अपने प्यार का इजहार करती हुई सुनाई देती हैं। हालांकि, इन ऑडियो क्लिप्स और अन्य सबूतों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है इसलिए इनके दावों की सत्यता की पुष्टि नहीं की जा सकती।
एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है। जिसमें अनुराग और अभिषेक एक साथ बैठ कर रितिका को फोन कर रहे हैं। इसी के साथ उस वीडियो में यह देखा जा रहा है कि शादी रितिका अभिषेक से मिलने आती और इतना ही नहीं प्रेग्नेंसी के टाइम भी वो अभिषेक के टच में थी।
अनुराग ने बताया कि रितिका कभी भी बच्चे को जन्म नहीं देना चाहती थी, उसने एबॉर्शन कराने की बात भी की थी। इसी के साथ उन्होंने यह भी कहा कि रितिका की मां चाहती हैं कि हम दोनों अलग हो जाएं।