Tulsi Vivah 2026 Date & Shubh Muhurat: देवउठनी एकादशी से कार्तिक पूर्णिमा तक 5 दिनों का विशेष संयोग, जानें तुलसी विवाह की सही तिथि और मुहूर्त

Edited By Updated: 12 Nov, 2026 06:49 AM

tulsi vivah 2026 date shubh muhurat

Tulsi Vivah 2026 Date & Shubh Muhurat: 21 नवंबर 2026 को कार्तिक शुक्ल द्वादशी पर तुलसी विवाह का आयोजन होगा। जानिए तुलसी-शालिग्राम विवाह का शाम का शुभ मुहूर्त, अभिजीत मुहूर्त, गन्ने के मंडप वाली पूजा विधि और धार्मिक महत्व।

Tulsi Vivah 2026: हिंदू धर्म में तुलसी विवाह का विशेष धार्मिक और आध्यात्मिक महत्व माना जाता है। हर साल कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि को माता तुलसी का विवाह भगवान शालिग्राम के साथ संपन्न कराने की परंपरा है। मान्यता है कि तुलसी विवाह का आयोजन कराने से साधक को कन्यादान के बराबर पुण्य फल प्राप्त होता है और परिवार में सुख-समृद्धि बढ़ती है।

सनातन धर्म में तुलसी विवाह को बहुत ही महत्वपूर्ण और खास पर्व माना जाता है। यह त्योहार प्रबोधिनी एकादशी से आरंभ होता है और पूर्णिमा की रात तक चलता है। इस खास दिन पर तुलसी माता और शालिग्राम की पूरे विधि-विधान के साथ पूजा की जाती है। इस बार तुलसी विवाह का पर्व 21 नवंबर को मनाया जाएगा। इस दिन सच्चे मन से तुलसी माता की पूजा करने से सभी दुख-दर्द दूर हो जाते हैं और वैवाहिक जीवन में खुशहाली बनी रहती है। साथ ही अविवाहित जातकों के शीघ्र विवाह के योग बनते हैं। 

PunjabKesari Tulsi Vivah 2026

Tulsi Vivah 2026 Date 2026 में कब है तुलसी विवाह? 
वैदिक पंचांग के अनुसार, 21 नवंबर 2026 (शनिवार) को कार्तिक शुक्ल द्वादशी तिथि पर तुलसी विवाह का मुख्य आयोजन किया जाएगा। अधिकांश श्रद्धालु इसी द्वादशी तिथि के दिन भगवान शालिग्राम और माता तुलसी का विवाह रचाते हैं। इसके अलावा, कई क्षेत्रों में यह उत्सव देवउठनी एकादशी से शुरू होकर कार्तिक पूर्णिमा तक कुल 5 दिनों तक चलता है। श्रद्धालु अपनी आस्था और परंपरा के अनुसार इन 5 दिनों की अवधि में किसी भी शुभ दिन तुलसी विवाह का अनुष्ठान करा सकते हैं।

Tulsi Vivah Shubh Muhurat तुलसी विवाह 2026: पूजा के शुभ मुहूर्त 
21 नवंबर 2026 को पूजा के लिए निम्नलिखित शुभ मुहूर्त उपलब्ध रहेंगे:
तुलसी विवाह का मुख्य शुभ मुहूर्त: शाम 05:25 बजे से शाम 07:49 बजे तक।
ब्रह्म मुहूर्त: सुबह 04:40 बजे से सुबह 05:30 बजे तक।
अभिजीत मुहूर्त: दोपहर 11:42 बजे से दोपहर 12:28 बजे तक।
गोधूलि मुहूर्त: शाम 05:25 बजे से शाम 06:13 बजे तक।

PunjabKesari Tulsi Vivah 2026

Tulsi Vivah Puja Vidhi तुलसी विवाह पूजा विधि
घर पर तुलसी विवाह संपन्न कराने के लिए इन शास्त्रीय नियमों का पालन करें। तुलसी का पौधा एक पटिए पर आंगन, छत या पूजन घर के बिल्कुल बीच में रख दें। गमले के ऊपर गन्ने का मंडप सजाकर, देवी तुलसी पर समस्त प्रकार की सुहाग सामग्री व लाल चुनरी अर्पित करें। साथ ही गमले में शालिग्राम रख दें और उन पर तिल चढ़ाएं। इसके बाद तुलसी माता और शालिग्राम जी पर दूध में भीगी हल्दी लगाएं, गन्ने के मंडप पर भी हल्दी का लेप करें और उसकी विधिवत पूजन करें। 

हिंदू धर्म में होने वाले विवाह के समय मंगलाष्टक बोला जाता है, अत: पूजा करते समय साथ-साथ उसका उच्चारण करें।

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार देव प्रबोधिनी एकादशी से कुछ वस्तुओं को खाना आरंभ किया जाता है। अत: भाजी, मूली, बेर और आंवला जैसी सामग्री बाजार में पूजन में चढ़ाने के लिए मिलती है, जिसे पूजा में ज़रूर शामिल करें। कपूर से आरती करें। प्रसाद चढ़ाएं, 11 बार वृंदा देवी और शालिग्राम की परिक्रमा करें। 

पूजा समाप्त कर लेने के बाद घर के सभी सदस्य चारों तरफ से पटिए को उठा कर “उठो देव सांवरा, भाजी, बोर आंवला, गन्ना की झोपड़ी में, शंकर जी की यात्रा।” भगवान विष्णु से जागने का आह्वान करें।

इसका भावार्थ है- हे! सांवले सलोने देव, भाजी, बोर, आंवला चढ़ाने के साथ हम चाहते हैं कि आप जाग्रत हों, सृष्टि का कार्यभार संभालें और शंकर जी को पुन: अपनी यात्रा की अनुमति दें।

PunjabKesari Tulsi Vivah 2026

इसके अलावा इस मंत्र का उच्चारण करते हुए भी श्री हरि को जगा सकते हैं- 
'उत्तिष्ठ गोविन्द त्यज निद्रां जगत्पतये।
त्वयि सुप्ते जगन्नाथ जगत्‌ सुप्तं भवेदिदम्‌॥'
'उत्थिते चेष्टते सर्वमुत्तिष्ठोत्तिष्ठ माधव।
गतामेघा वियच्चैव निर्मलं निर्मलादिशः॥'
'शारदानि च पुष्पाणि गृहाण मम केशव।'

आखिर में तुलसी नामाष्टक का जप करें- 
वृन्दा वृन्दावनी विश्वपूजिता विश्वपावनी। पुष्पसारा नन्दनीच तुलसी कृष्ण जीवनी।।
एतभामांष्टक चैव स्रोतं नामर्थं संयुक्तम। य: पठेत तां च सम्पूज् सौऽश्रमेघ फललंमेता।।

PunjabKesari Tulsi Vivah 2026

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!