Chand Mera Dil Review: अनन्या पांडे और लक्ष्य की केमिस्ट्री चमकी, यहां पढ़ें रिव्यू

Edited By Updated: 22 May, 2026 10:57 AM

chand mera dil review in hindi

यहां पढ़ें कैसी है फिल्म चांद मेरा दिल...

फिल्म- चांद मेरा दिल (Chand Mera Dil)
स्टाकास्ट- अनन्या पांडे (Ananya Pandey) , लक्ष्य (Lakshya) , आस्था सिंह (Astha Singh), मनीष चौधरी (Manish Chaudhary)
डायरेक्टर- विवेक सोनी (Vivek Soni)
रेटिंग- 3.5*

 

Chand Mera Dil: बात जब इंटेंस लव स्टोरी की हो तो बॉलीवुड में कई फिल्मों ने दर्शकों का दिल जीता है। पिछले साल आई सैयारा के बाद चांद मेरा दिल एक और इंटेंस लव स्टोरी सिनेमाघरों में आज रिलीज हो चुकी है जिसमें अनन्या पांडे और लक्ष्य अहम भूमिकाओं में हैं। विवेक सोनी द्वारा निर्देशित ‘चांद मेरा दिल’ का निर्माण करण जौहर के धर्मा प्रोडक्शंस ने किया है। फिल्मों के गाने पहले ही दर्शकों को काफी पसंद आ रहे हैं आइए जानते हैं कैसी है फिल्म।

कहानी
चांद मेरा दिल एक रोमांटिक ड्रामा है, जिसमें आरव रावत और चांदनी प्रसाद कॉलेज में मिलने के बाद एक-दूसरे से प्यार कर लेते हैं। दोनों के परिवारों में अपने-अपने तरीके की समस्याएं हैं। चांदनी ने अपनी मां को घरेलू हिंसा का शिकार होते देखा है वहीं आरव के माता-पिता बच्चों की भावनाओं से ज्यादा अपनी इमेज की चिंता करते हैं। अनदेखे और कम प्यार पाए दोनों एक-दूसरे में दुनिया की खूबसूरती खोजते हैं। लेकिन जब एक बड़ा संकट आता है, तो उनके परिवार उनसे मुंह मोड़ लेते हैं, और केवल एक-दूसरे का सहारा बनकर ही वे अपने जीवन की चुनौतियों से जूझ सकते हैं। फिल्म में यह दिखाया गया है कि प्यार अकेला काफी नहीं होता; जिम्मेदारियां, परिवार और मुश्किलें जिंदगी की सच्चाई हैं। अब आगे क्या होता है वो तो फिल्म देखने के बाद ही पता चलेगा...

एक्टिंग
फिल्म में अनन्या पांडे का काम काबिल ए तारीफ है। जहां शुरुआती कुछ फिल्मों के लिए अनन्या को उनकी एक्टिंग के लिए ट्रोल किया जाता था तो वही बीते कई प्रोजेक्ट में अनन्या ने खुद पर काफी काम किया है। ‘चांद मेरा दिल’ में उनका अलग अंदाज देखने को मिलता है। वहीं लक्ष्य में वो सभी खूबियां नज़र आती हैं, जो किसी बड़े स्टार की पहचान होती हैं। स्क्रीन पर उनकी मौजूदगी बेहद प्रभावशाली लगती है। फिल्म में उन्होंने कई तरह के इमोशंस को बखूबी निभाया है कहीं प्यार में डूबे दिखते हैं, तो कहीं गंभीर और रहस्यमयी अंदाज़ में नजर आते हैं। इनके अलावा बाकी एक्टर्स ने भी अपने-अपने किरदार के साथ इंसाफ किया। 

डायरेक्शन
फिल्म चांद मेरा दिल का निर्देशन विवेक सोनी ने किया है। उन्होंने कहानी को भावनात्मक और रिलेटेबल अंदाज़ में पेश करने की कोशिश की है। फिल्म के कुछ दृश्य और किरदारों के बीच की केमिस्ट्री असर छोड़ती है, खासकर इमोशनल मोमेंट्स में डायरेक्शन संवेदनशील नजर आता है। हालांकि कहानी में ज्यादा नयापन नहीं है और इसकी धीमी रफ्तार कई जगह दर्शकों को बोर कर सकती है। फिर भी फिल्म बांधकर रखने में सफल रहेगी। फिर भी रिश्तों और जिम्मेदारियों को वास्तविक तरीके से दिखाने की कोशिश इसकी अच्छी बात है।

 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!