Edited By Prachi Sharma,Updated: 25 Nov, 2026 06:41 PM

Comedian Yash Maheshwari : आए दिन कोई न कोई कॉमेडियन विवादों में घिरा रहता है। अब हाल ही में कॉमेडियन यश माहेश्वरी इन दिनों अपने एक बयान को लेकर विवादों में घिरे हुए हैं। बिहार की महिलाओं और छठ पूजा पर की गई कथित टिप्पणी के बाद वह लगातार आलोचनाओं का...
Comedian Yash Maheshwari : आए दिन कोई न कोई कॉमेडियन विवादों में घिरा रहता है। अब हाल ही में कॉमेडियन यश माहेश्वरी इन दिनों अपने एक बयान को लेकर विवादों में घिरे हुए हैं। बिहार की महिलाओं और छठ पूजा पर की गई कथित टिप्पणी के बाद वह लगातार आलोचनाओं का सामना कर रहे हैं। इसी बीच उनका इंस्टाग्राम अकाउंट भी फिलहाल दिखाई नहीं दे रहा है।
दरअसल, उनके स्टैंडअप शो का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसके बाद लोगों ने उनकी जमकर आलोचना की। बढ़ते विवाद के बीच यश ने सार्वजनिक रूप से माफी भी मांगी थी।
क्या है पूरा विवाद ?
इस क्लिप में, उन्होंने कथित तौर पर बिहार में विवाहित महिलाओं द्वारा सिंदूर लगाने की परंपरा के बारे में विवादित टिप्पणी की, जिसके बाद उनकी कड़ी आलोचना हुई और उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग उठने लगी।
उनकी इस टिप्पणी को लेकर सोशल मीडिया पर काफी नाराजगी देखने को मिली। कई लोगों ने इसे बिहार की महिलाओं और छठ पूजा से जुड़ी धार्मिक आस्था व सांस्कृतिक परंपराओं के प्रति अपमानजनक बताया। विवाद बढ़ने के साथ ही यश की आलोचना तेज हो गई, जिसके बाद उन्होंने सार्वजनिक रूप से माफी मांग ली।
लोक जनशक्ति पार्टी ने की FIR की मांग
लोक जनशक्ति पार्टी (राम विलास) ने बुधवार को स्टैंड-अप कॉमेडियन यश माहेश्वरी के खिलाफ FIR दर्ज करने की मांग की। उन पर छठ पर्व और बिहार में विवाहित महिलाओं द्वारा सिंदूर लगाने की परंपरा को लेकर कथित तौर पर विवादित टिप्पणी करने का आरोप है। यह विवाद तब शुरू हुआ जब माहेश्वरी के स्टैंड-अप परफॉरमेंस का एक क्लिप, जिसे 21 नवंबर को उनके यूट्यूब चैनल पर अपलोड किया गया था, सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया।
LJP (राम विलास) ने एक बयान में कहा कि पार्टी का एक प्रतिनिधिमंडल बुधवार शाम 4 बजे दक्षिण दिल्ली के महिला अपराध सेल पुलिस स्टेशन में दिल्ली पुलिस को एक औपचारिक शिकायत सौंपेगा। इसमें कॉमेडियन के खिलाफ FIR दर्ज करने और उचित कानूनी कार्रवाई करने की मांग की जाएगी। पार्टी ने कहा कि छठ केवल एक त्योहार नहीं है, बल्कि बिहार की करोड़ों महिलाओं के लिए आस्था, समर्पण, आत्म-सम्मान और सांस्कृतिक पहचान का प्रतीक है। पार्टी का आरोप है कि त्योहार, सिंदूर और बिहार की धार्मिक व सांस्कृतिक परंपराओं के बारे में की गई इन टिप्पणियों से करोड़ों श्रद्धालुओं की भावनाएं आहत हुई हैं। पार्टी ने बताया कि यह शिकायत पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रणब कुमार के नेतृत्व वाली एक टीम द्वारा सौंपी जाएगी।