370 बिरयानी विवाद में नया मोड़,  Pranit More सहित हिमांशु के खिलाफ अब गुरुग्राम में दर्ज हुई FIR

Edited By Updated: 17 Jun, 2026 03:17 PM

fir on pranit more

370 Biryani Controversy : 370 बिरयानी विवाद अब सिर्फ सोशल मीडिया तक सीमित नहीं रहा बल्कि इसके क़ानूनी मोड़ ले लिया है। बता दें कि महाराष्ट्र में मामला दर्ज होने के बाद अब गुरुग्राम में भी प्रणित मोरे और टेक प्रोफेशनल हिमांशु जांगड़ा के खिलाफ  एफ.आई.आर...

370 Biryani Controversy : 370 बिरयानी विवाद अब सिर्फ सोशल मीडिया तक सीमित नहीं रहा बल्कि इसके क़ानूनी मोड़ ले लिया है। बता दें कि महाराष्ट्र में मामला दर्ज होने के बाद अब गुरुग्राम में भी प्रणित मोरे और टेक प्रोफेशनल हिमांशु जांगड़ा के खिलाफ  एफ.आई.आर दर्ज की गई है। वीडियो वायरल होने के बाद दोनो को लगातार आलोचनाओं और सवालों का सामना कर रहे हैं। इस पूरे विवाद ने महिलाओं के प्रति नफरत फैलाने वाले कंटेंट और कॉमेडी की सीमाओं को लेकर एक नई बहस छिड़ गई है। 

FIR on Pranit More

इन धाराओं में दर्ज किया गया केस
नेशनल कमीशन फॉर विमेन की शिकायत के आधार पर गुरुग्राम पुलिस अब एक्शन में आ गई हैं। महाराष्ट्र पुलिस के बाद अब गुरुग्राम पुलिस ने भी प्रणित मोरे और हिमांशु जांगड़ा के खिलाफ केस दर्ज किया है। इसी के साथ उन्हें पूछताछ में शामिल होने और सोशल मीडिया पर अपलोड की गई वीडियोस को हटाने का नोटिस जारी किया हुआ है। धाराओं 294, 353(3), 75(2) और 75(3) के तहत प्रणीत मोरे सहित हिमांशु पर केस किए गए हैं। फ़िलहाल पुलिस कमिश्नर के अंदर इसकी जांच जारी है। 

FIR on Pranit More

क्या है 370 बिरयानी विवाद ?
यह मामला गुरुग्राम में आयोजित कॉमेडियन मोरे के एक शो के दौरान शुरू हुआ। वहां दर्शक दीर्घा में मौजूद जांगड़ा नाम के एक व्यक्ति ने बताया कि उसने एक डेट पर चिकन बिरयानी खिलाने के लिए 370 रुपये खर्च किए थे। इसके बाद, जब उस महिला ने उससे घर छोड़ने को कहा, तो उसने बदले में शारीरिक संबंध (इंटीमेसी) बनाने की मांग रख दी। इस बयान के सामने आते ही इंटरनेट पर लोगों का गुस्सा भड़क गया और इसकी चौतरफा आलोचना होने लगी। यूज़र्स ने जांगड़ा पर आरोप लगाया कि वे महिलाओं पर यौन दबाव बनाने और उनकी सहमति के बिना किए जाने वाले अनुचित व्यवहार को सामान्य बात की तरह पेश कर रहे हैं।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!