Edited By Niyati Bhandari,Updated: 14 Nov, 2026 11:22 AM

मेष- आने वाले सप्ताह में अप एंड डाउन फेस करने पड़ेंगे। जॉब और बिजनेस में मिश्रित प्रभाव देखने को मिलेंगे। हेल्थ को लेकर थोड़ा सजग रहने की जरुरत है
मेष- आने वाले सप्ताह में अप एंड डाउन फेस करने पड़ेंगे। जॉब और बिजनेस में मिश्रित प्रभाव देखने को मिलेंगे। हेल्थ को लेकर थोड़ा सजग रहने की जरुरत है। मैरिड लाइफ में समस्याएं आने की संभावनाएं हैं। क्रोध को काबू में रखना होगा। दिल की बातें दूसरों के साथ शेयर करने से बचें।
उपाय- किसी के काम में दखल न दें।
शुभ रंग- लाल
शुभ दिशा- दक्षिण
शुभ अंक- 2
वृष- हर किसी पर भरोसा करने से बचें, दोस्त के रुप में शत्रु हो सकते हैं। धन का लेन-देन बहुत सोच-विचार करने के बाद करें। किसी भी तरह की नादानी बड़ा नुकसान कर सकती है। अपना लक्ष्य प्राप्त करने के लिए किया गया परिश्रम उत्तम लाभ देगा। बच्चों से हर सुख की प्राप्ति होगी, प्रसन्नता बनी रहेगी।
उपाय- हरी चीज़ का दान करें।
शुभ रंग- गुलाबी
शुभ दिशा- पश्चिम
शुभ अंक- 8
मिथुन- इस वीक बहुत सारे सुनहरी अवसर प्राप्त होंगे। कार्यस्थल पर न केवल बॉस बल्कि सहकर्मी भी आपकी सूझ-बूझ के कायल होंगे, उम्मीद से अधिक सरहाना व सफलता मिलेगी। मनचाहा बैंक बैलेंस बढ़ाने में सफल होंगे। परिवार का हर काम में साथ और प्यार मिलेगा।
उपाय- दही न खाएं।
शुभ रंग- नीला
शुभ दिशा- पूर्व
शुभ अंक- 6
कर्क- नौकरीपेशा लोगों की सैलरी में इजाफा होने की संभावना है। समाज में रुतबा बढ़ेगा, बड़े लोगों के साथ संपर्क बनेंगे। मिजाज में बदलाव आएगा। जुबान में मधुरता बनाकर रखें। लाइफ पार्टनर के साथ मनमुटाव हो सकता है। यात्रा पर जाने की योजना बन सकती है। पिता की सेहत को लेकर सजग रहने की जरुरत है।
उपाय- गुरुवार के दिन पीले रंग के वस्त्र पहनें।
शुभ रंग- नारंगी
शुभ दिशा- पूर्व
शुभ अंक- 7
सिंह- ये सप्ताह आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। पिता के साथ बैंक के चक्कर लगाने पड़ सकते हैं। कोर्ट-कचहरी के मामले में फैसला आपके हक में रहेगा। छोटे भाई-बहनों से चल रहा मनमुटाव खत्म होगा। परिवार के साथ शॉपिंग पर जाने का प्लान बनाएंगे। बच्चों का मन नई-नई चीजे खरीदने को करेगा। सेहत ठीक रहेगी।
उपाय- बरगद का पत्ता जेब में रखें।
शुभ रंग- सफ़ेद
शुभ दिशा- उत्तर
शुभ अंक- 8
कन्या- ये सप्ताह आपके लिए थोड़ा उतार-चढ़ाव भरा रहने वाला है। किसी दोस्त से धोखा मिल सकता है। व्यापार कर रहे लोग किसी पर भी आंख मूंद कर भरोसा न करें। युवाओं का मन छोटी-मोटी बातों को लेकर विचलित रहेगा। माता के साथ किसी रिश्तेदार के घर जाने का प्लान बनाएंगे। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा। घुटनों का दर्द बढ़ सकता है।
उपाय- अपने से बड़ों के साथ बहस न करें।
शुभ रंग- पीला
शुभ दिशा- दक्षिण
शुभ अंक- 4
तुला- मंद पड़ा भाग्य उज्जवल होगा। पिता का पूरा साथ मिलेगा। नौकरी व व्यापार में स्वाभिमान का स्थान अभिमान ले सकता है। कोई बड़ी लॉटरी या डील खुद चलकर आपके पास आएगी। बेवजह का क्रोध बने बनाए काम बिगाड़ सकता है। सेहत को लेकर एहतियात बरतें अन्यथा कोई बड़ी समस्या पैदा हो सकती है।
उपाय- बैंगन न खाएं।
शुभ रंग- स्लेटी
शुभ दिशा- पश्चिम
शुभ अंक- 1
वृश्चिक- यह सप्ताह आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आने वाला है। व्यापार कर रहे लोगों के लिए फोन के जरिए कोई खुशखबरी मिल सकती है। बिजनेस में बदलाव लाने के लिए माता-पिता से बातचीत करनी होगी। लोग विदेश जाकर पढ़ाई करना चाहते हैं, उन्हें किसी संस्था से जुड़ने का मौका मिलेगा। सेहत को नजरअंदाज न करें।
उपाय- क्रोध न करें।
शुभ रंग- ब्राउन
शुभ दिशा- उत्तर
शुभ अंक- 6
धनु- ये वीक शानदार रहने वाला है। किसी पुराने दोस्त की शादी में शामिल हो सकते हैं। इस राशि के छात्र परीक्षा में अच्छे परिणाम के लिए अधिक मेहनत करेंगे। सांझेदारी में लाभ मिलेगा। नौकरी और कारोबार नार्मल रहेगा। किसी विदेशी मेहमान के आने से खुशनुमा माहौल बना रहेगा।
उपाय- चींटियों को शक्कर डालें।
शुभ रंग- ग्रे
शुभ दिशा- दक्षिण
शुभ अंक- 2
मकर- ये वीक उत्तम रहने वाला है। ऑफिस के किसी काम को पूरा करने के लिए अधिकारियों की मदद लेनी पड़ सकती है। जो लोग रिलेशन में हैं, वो अपने रिश्ते को लेकर घर वालों से बातचीत करेंगे। छोटा निवेश बड़ा लाभ देगा। हेल्थ इश्यू हो सकते हैं। पिता के साथ प्रेम और सामंजस्य बढ़ेगा।
उपाय- घर के मुख्य द्वार को साफ-सुथरा रखें।
शुभ रंग- पीला
शुभ दिशा- पश्चिम
शुभ अंक- 2
कुंभ- ये सप्ताह अच्छा रहने वाला है। बिजनेस कर रहे लोगों को कोई बड़ी डील मिल सकती है। जीवनसाथी के साथ रोमांटिक समय व्यतीत करेंगे। कोर्ट-कचहरी के मामले में फैसला आपके पक्ष में रहेगा। किसी के भी साथ तर्क-वितर्क करने से बचें। राजनीति से जुड़े लोगों को कोई नई जिम्मेदारी मिल सकती है।
उपाय- बिस्तर पर बैठ कर खाना न खाएं।
शुभ रंग- नीला
शुभ दिशा- पूर्व
शुभ अंक- 6
मीन- ये वीक शुभ रहने वाला है। इस राशि के युवा किसी दोस्त के साथ मिलकर कोई नया व्यापार शुरू कर सकते हैं। माता-पिता की तरफ से कोई स्पेशल तोहफा मिल सकता है। छात्र उच्च शिक्षा के लिए विदेश जाने का प्रोग्राम बनाएंगे। इस राशि की महिलाएं घर के कामों में व्यस्त रहेंगी।
उपाय- जोखिम वाले काम न करें।
शुभ रंग- गुलाबी
शुभ दिशा- पश्चिम
शुभ अंक- 8