Edited By Niyati Bhandari,Updated: 17 Nov, 2026 01:58 AM

मेष- आज आपको पार्टनर के साथ कहीं जाने का शुभ अवसर प्राप्त हो सकता है। आमदनी के स्रोतों में इजाफा
मेष- आज आपको पार्टनर के साथ कहीं जाने का शुभ अवसर प्राप्त हो सकता है। आमदनी के स्रोतों में इजाफा होगा और कोई बड़ा मुनाफा होगा।
उपाय- आज घर में पिंक रंग की दो मोमबत्तियां जलाएं।
वृष- आज आपका गुस्सा किसी पर भी कहीं भी उतर सकता है। आपको शांति के साथ सभी काम करने हैं। खुद के गुस्से का कारण भी नहीं पता होगा परन्तु मूड खराब रहेगा।
उपाय- घर और मंदिर से मकड़ी का जाला साफ करें l
मिथुन- आज घर-परिवार में कोई टॉपिक बहस का मुद्दा बन सकता है। जीवन में भी परेशानी उत्पन्न हो सकती है, संभल कर रहें। घर में कोई मेहमान आ सकता है।
उपाय- आज घर में छोटे बच्चों को कुछ भी मीठा खिला दें।
कर्क- आज मनपसंद खरीदारी करने का मौका मिल सकता है। हर तरह से परिवार का सहयोग प्राप्त होगा। बाहर का खाना न खाएं। साथी के साथ प्रेम और विश्वास बढ़ेगा।
उपाय- किसी गरीब को भोजन करवाना अच्छा होगा l
सिंह- आज आंखों से सम्बंधित कोई दिक्कत हो सकती है। स्वयं पर भरोसा रखकर किसी भी काम में हाथ डालें। संपर्क सूत्र बढ़ेंगे।
उपाय- घर से कुछ मीठा खाकर निकलें।
कन्या- आज सारा दिन अच्छा रहेगा। पारिवारिक और आर्थिक दृष्टि से शुभ लाभ प्राप्त होंगे। किसी दुश्मन की हार की खबर मिल सकती है।
उपाय- किसी भी कन्या को गुड़ के साथ उचित दक्षिणा दें।
तुला- आज शारीरिक रुप से छोटी-मोटी दिक्कत आ सकती है। प्रतिस्पर्धाओं से कामयाबी मिलेगी। विदेश जाने का भी सुयोग बन रहा है।
उपाय- माता रानी के आगे घी और कपूर की जोत जलाएं l
वृश्चिक- यदि आप गुड रिलेशन चाहती हैं तो अपनी ईगो प्रॉब्लम्स को व्यवहार का हिस्सा न बनाएं। जो जैसा है उसे वैसे ही स्वीकार करना सीखें।
उपाय- हनुमान मंदिर जाएं।
धनु- आज साथी आपकी खुशियों, इच्छाओं और ख़्वाबों को पूरा करने की कोशिश करेंगे। थोड़ा संघर्ष अवश्य करना पड़ेगा लेकिन अंत में सफलता अवश्य मिलेगी।
उपाय- पुरानी किताबों को निकाल कर साफ करें।
मकर- आज आपको भगवान की कृपा से सभी मनवांछित फल मिलने के अवसर प्राप्त होंगे। किसी नए काम की शुरुआत होगी, जो अच्छा लाभ देगी।
उपाय- मंदिर के पास से जब भी निकलें, प्रणाम जरुर करें।
कुंभ- अपने स्वभाव में नरमी लाएं। क्रोध और आग से दूर रहें। आज दैवीय शक्तियां आप पर मेहरबान रहेंगी। सभी तरह की नकारात्मक ऊर्जा दूर होगी।
उपाय- किसी भी गरीब फैमिली को 5 किलो चावल ले दें l
मीन- घर में सारा सामान संभाल कर रखें, खासकर गोल्ड का सामान। जरा सी चूक नुकसान करवा सकती है। खांसी-जुकाम जैसी परेशानी हो सकती है।
उपाय- हरी सब्जी गाय माता को खिलाएं।
शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ